लेमनग्रास की खेती बहुत ही लाभकारी : डीएम

गया पहला मौका था बाराचट्टी प्रखंड के अंजनिया टांड के ग्रामीणों के लिए जब गया के जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह गांव की किसान मंजू देवी के खेत पर पहुंचकर 15 एकड़ की भूमि पर लेमन ग्रास की फसल लगाने का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM (IST)
लेमनग्रास की खेती बहुत ही लाभकारी : डीएम
लेमनग्रास की खेती बहुत ही लाभकारी : डीएम

गया : पहला मौका था बाराचट्टी प्रखंड के अंजनिया टांड के ग्रामीणों के लिए जब गया के जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह गांव की किसान मंजू देवी के खेत पर पहुंचकर 15 एकड़ की भूमि पर लेमन ग्रास की फसल लगाने का शुभारंभ किया। गुरुवार को अंजनिया टाड़ के ग्रामीण सुबह से ही मंजू के खेत पर जमे हुए थे और अपने डीएम साहब का आने का इंतजार कर रहे थे। डीएम के पहुंचते ही लोगों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।

लेमन ग्रास का पौधा लगाने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज आधुनिक कृषि का विकास काफी तेजी से हो रहा है। एक समय था जब लोग परंपरागत कृषि में विश्वास करते थे लेकिन आज वह आधुनिक तकनीक से कृषि का विकास काफी तेजी से कर रहे हैं। किसानों की मेहनत के बदौलत यह मिट्टी सोना उगलती है। आज यह देखा जा रहा है कि उच्च शिक्षा पाकर लोग गांव की ओर व्यावसायिक कृषि करने वापस आ रहे हैं। लेमन ग्रास के फसल के बारे में डीएम ने कहा कि यह एक ऐसी फसल है जो एक बार लगाया जाता है। पांच वर्ष तक कम मेहनत में इससे लाभ प्राप्त किए जाते हैं। उन्होंने मौजूद किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लेमन ग्रास की खेती बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। विशेषकर वैसी भूमि में जो वर्ष भर परती रहती है या एक फसली भूमि है।

उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसकी खेती बाराचट्टी से शुरू हो रही है मैं उम्मीद करूंगा कि इसकी खेती यहां से शुरू होकर गया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोग करने लगे। मुझे उम्मीद है कि बाराचट्टी का क्षेत्र गया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में लेमन ग्रास की खेती के लिए माडल बनेगा। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस रुपमा, जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो, सहायक कृषि पदाधिकारी चंद्रभूषण शाही, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा के निर्देशक रविद्र प्रसाद, राजेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी कैलाश महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी