नवादा के मंडल कारा में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया जागरूकता अभियान

नवादा में विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दीवानी वादों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रिजनर प्रोटेक्सन एक्ट एवं मुफ्त विधिक सेवा के बारे में घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में तेजाब हमला के पीडि़तों को मिलने वाले मुआवजे के बारे में बताया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:24 PM (IST)
नवादा के मंडल कारा में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया जागरूकता अभियान
नवादा में विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित

 जासं, नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला जज राजेश नारायण सेवक पांडेय तथा विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनिल कुमार राम के निर्देश पर पैनल अधिवक्ता व पीएलभी गांव-गांव जाकर लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार और इसके उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मंडल कारा में बंदियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

दीवानी वादों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी

पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार ने बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता दिए जाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही दीवानी वादों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इधर, वारिसलीगंज प्रखंड के बागीबरडीहा में पैनल अधिवक्ता गोरेलाल प्रसाद सिंह व पीएलवी अश्विनी कुमार ने नल जल योजना सहित सरकार की जनोपयोगी सेवाओं एवं निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया। अकबरपुर प्रखंड के सकरपुरा एवं कलौंदा पैनल अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह व पीएलवी प्रभात कुमार द्वारा बालश्रम कानून, दीवानी वाद एवं गरीबी उन्मूलन से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। मेसकौर प्रखंड के बारत पंचायत की अनुसूचित टोला सिरसा में पैनल अधिवक्ता महेश्वर प्रसाद तथा पीएलवी बब्लू कुमार व शशि कुमार ने एससी एक्ट एवं कमजोर व्यक्तियों बैंक कर्ज तथा मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी।

पांचू टोला एवं महेश्वरी गांव में प्रिजनर प्रोटेक्सन एक्ट एवं मुफ्त विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी

हिसुआ प्रखंड के पांचू टोला एवं महेश्वरी गांव में पैनल अधिवक्ता कौशलेन्द्र कुमार एवं रानी कुमारी के सहयोग से प्रिजनर प्रोटेक्सन एक्ट एवं मुफ्त विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई। रोह प्रखंड के मोसमा तथा रतोई गांव में पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार एवं पीएलवी अभय कुमार ने घेरलू हिंसा एवं मुफ्त विधिक सहायता के बारे में लोगों को जागरूक किया। सदर प्रखंड के चुटकिया बिगहा, पीपरपाती तथा जंगल बेलदरिया गांव में पैनल अधिवक्ता निशा गुप्ता तथा नेहा कुमारी, पीएलवी अमित कुमार ने बाल श्रम, जेजे एक्ट, घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी दी। 

सरौनी एवं इटपकवा ग्राम में घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी

कौआकोल प्रखंड के सरौनी एवं इटपकवा ग्राम में पैनल अधिवक्ता अनिल प्रसाद सिंह, पीएलवी रामानुज कुमार ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। गोनावां एवं शिवनगर मोहल्ला में पैनल अधिवक्ता सोनू सिन्हा, नूतन कुमारी एवं पीएलवी बिन्दु कुमारी ने तेजाब हमला के पीडि़तों को मिलने वाले मुआवजे के बारे में बताया। नरहट प्रखंड के सेराज नगर उतरी एवं चातर गांव में पैनल अधिवक्ता राकेश रौशन, सगुफ्ता प्रवीण एवं मो. फैयाज अहमद ने एससी एक्ट के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी