Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने महादलित टोले में कराया भोज

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 74वें जन्‍मदिन को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी धूमधाम से मनाया। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में कार्यकर्ताओं ने कई तरह के कार्यक्रम किए। जानें रजौली में क्‍या हुआ?

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:52 PM (IST)
Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने महादलित टोले में कराया भोज
रजौली में भोज कराते राजद के नेता व कार्यकर्ता। जागरण।

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा)। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 74 वें जन्मदिन के मौके पर रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत के कचहरिया डीह, पुरानी हरदिया के महादलित टोला में भोज का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में विधायक प्रकाश वीर द्वारा गरीबों व महादलित लोगों को चावल, दाल व सब्जी परोसा गया। सैकड़ों लोग इस भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक प्रकाशवीर ने बताया कि राजद सुप्रीमो के 74वें जन्मदिन को बिहार प्रांत में 'सामाजिक न्याय एवं सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष में महादलित टोलों में भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, पिछड़े, गरीब व दिव्यांग लोग शामिल हुए। राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर आयोजित भोज कार्यक्रम को लोगों द्वारा सराहा गया।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, मदन पांडेय, पिंटू चौधरी, विजय यादव, सत्येंद्र यादव, रामलखन यादव, रामबालक यादव, मुखिया पिंटू साव, कृष्णा सिंह, बच्चू राजवंशी, नरेश रविदास, धीरज कुमार चौधरी, अर्जुन सिंह समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि लालू यादव हाल में जेल से रिहा हुआ। वे चारा घोटाले में झारखंड के होटवार जेल में तीन साल से अधिक समय से सजा काट रहे थे। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था। उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देते हुए मानवीय आधार पर रिहाई की मंजूरी मिली थी।

chat bot
आपका साथी