बिहार के इस लाला से जानिए, नाम में क्‍या रखा है, पुलिस भी एक वर्ष से खा रही थी चकमा, लेकिन...

सीएसपी संचालक से लूट मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक वर्ष से नाम बदलकर दूसरे गांव में रह रहा था। लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:55 AM (IST)
बिहार के इस लाला से जानिए, नाम में क्‍या रखा है, पुलिस भी एक वर्ष से खा रही थी चकमा, लेकिन...
लूट मामले का एक आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोह (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। अक्‍सर कहा जाता है नाम में क्‍या रखा है। लेकिन लूटकांड के एक आरोपित के लिए नाम ही काफी कुछ था। वह नाम बदलकर रह रहा था। लेकिन पुलिस को भनक लग गई। आखिरकार उसे दबोच लिया गया।पुंदौल गांव से पकड़ा गया आरोपित अजान गांव निवासी नरेश साव का पुत्र लाला साव है। वह गोह थाना के  बंदेया थाना कांड संख्या- 13/20 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। वह सोहन साव बनकर दूसरे गांव में रह रहा था।

सीएसपी संचालक से लूट मामले में पुलिस को थी तलाश 

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि बक्सर गांव निवासी पीएनबी के सीएसपी शाखा संचालक रुकुंदी पीएनबी बैंक से रुपये निकालकर जा रहे थे। रास्‍ते में उनसे रुपये लूट लिए गए।  उस मामले में तीन अज्ञात लुटेरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस मामले में दो अभियुक्त पूर्व में भी जेल भेजे गए थे। छानबीन में लाला साव की संलिप्‍तता भी सामने आई। लेकिन वह फरार चल रहा था। वह अपने गांव में भी नहीं रहता था बल्कि गोह के पुंदौल गांव में रहता था। वहां उसने अपना नाम भी बदल रखा था। एक वर्ष से वह छिपकर रह रहा था। इसी दौरान पुलिस को भनक लगी तो रविवार की शाम उसे पकड़ा गया।  इसके बाद उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्षेत्र में इस बात की चर्चा होती रही कि नाम में भी काफी कुछ रखा है। हालांकि सच्‍चाई आज नहीं तो कल सामने आ ही जाती है। 

रंगदारी मामले का आरोपित गिरफ्तार

जम्होर पुलिस ने रविवार की रात दाउदनगर थाना के पथरकटी गांव से विकास कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त पूर्व के रंगदारी मामले में नामजद अभियुक्त था। इस संबंध में कांड संख्या-19/2021 दर्ज किया गया था। छानबीन की जा रही थी लेकिन घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और उसे गिरफ्तार किया गया। 

chat bot
आपका साथी