कर्ज माफी को लेकर मंत्री से मिले किसान संघर्ष समिति के सदस्य

जागरण संवाददाता, गया : किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से मिलकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 02:56 AM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 02:56 AM (IST)
कर्ज माफी को लेकर मंत्री से मिले
किसान संघर्ष समिति के सदस्य
कर्ज माफी को लेकर मंत्री से मिले किसान संघर्ष समिति के सदस्य

जागरण संवाददाता, गया : किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार से मिलकर कर्ज माफी, सिचाई, बच्चों को निश्शुल्क उच्च शिक्षा व अन्य मुद्दों को उठाया। मंत्री ने भी कर्ज माफी का समर्थन किया।

इससे पहले किसान संघर्ष समिति की बैठक जिला अथिति गृह में शनिवार को हुई। इसमें किसानों के कर्ज माफी को लेकर एक अक्टूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन की रणनीति बनी। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार को प्रचार प्रसार, प्रदेश सचिव जयराम सिंह को कार्यक्रम को सफल बनाने और श्रवन कुमार, दीपु कुमार को अधिक संख्या में किसानों को लेकर पटना चलने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संगठन अध्यक्ष मंनजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत कुमार पप्पू, अजय कुमार, श्याम केमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी