सासाराम में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिन पूर्व किराए के मकान से बरामद हुआ था शव

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गजराढ़ मोहल्ले के एक घर के बंद कमरे से बीते गुरुवार की रात राखी देवी नाम की एक विवाहिता का शव बरामद हुआ था। मृतका का भाई पिंटू कुमार मंडल ने थाने में अपने जीजा तपन सोनकर को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:58 PM (IST)
सासाराम में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो दिन पूर्व किराए के मकान से बरामद हुआ था शव
दो दिन पूर्व किराए के मकान से बरामद हुआ था शव, सांकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। पत्नी की हत्या कर फरार आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पति तपन सोनकर झारखंड में बोकारो के चास थाना अंतर्गत स्वर्णकार मोहल्ले का रहने वाला है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि सासाराम नगर थाना क्षेत्र के गजराढ़ मोहल्ले के एक घर के बंद कमरे से बीते गुरुवार की रात राखी देवी नाम की एक विवाहिता का शव बरामद हुआ था। मृतका का भाई पिंटू कुमार मंडल ने थाने में अपने जीजा तपन सोनकर को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। 

मृतिका के भाई ने बहनोई को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई

घटना के बाद से ही आरोपित अपने बच्चे के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने उक्त आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें की दो दिन पूर्व गजराढ़ मोहल्ले के घर से विवाहिता राखी देवी का शव पुलिस ने बरामद किया था। उक्त महिला अपने पति व डेढ़ वर्षीय एक बेटे के साथ गजराढ़ मोहल्ला में किराए के मकान में रहती थी, तथा नृत्यांगना व नृत्य शिक्षिका के रूप में काम करतीं थीं। थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के अनुसार मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती की लाश पड़ी हुई थी तथा उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। इस घटना के बाद मृतिका के भाई पिंटू कुमार मंडल ने नगर थाने में अपने बहनोई को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी