सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खट्टर : लाछो देवी

हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 02:45 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
सार्वजनिक रूप से माफी  मांगें खट्टर : लाछो देवी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खट्टर : लाछो देवी

गया। हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। इस पर गया जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लाछो देवी ने तीव्र निंदा की है। प्रेस बयान जारी कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिस तरह की टिप्पणी की है यह महिलाओं के सम्मान पर चोट है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का नजरिया हमेशा महिलाओं के प्रति गलत रहा है। इसके तमाम उदाहरण देखने को मिले हैं। महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मुख्यमंत्री अगर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी