शुरू हो गया कार्तिक माह, करवा चौथ, दीवाली व छठ सहित मनाए जाएंगे कई पर्व, यहां देखें तिथि

Kartik Month 2021 Festivals List शरद पूर्णिमा के बाद से ही आश्विन माह का समापन हो गया। हिंदू धर्म में कार्तिक माह सबसे पवित्र माना जाता है। इस माह में करवा चौथ धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा छठ महापर्व व देवोत्थान एकादशी समेत कई पर्व हैं। यहां देखें तिथि।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:13 PM (IST)
शुरू हो गया कार्तिक माह, करवा चौथ, दीवाली व छठ सहित मनाए जाएंगे कई पर्व, यहां देखें तिथि
करवा चौथ, दीपावली छठ व अन्य पर्व इसी माह में, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, संवाद सहयोगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक आठवां माह कार्तिक शुरू हो गया है। प्रथम तिथि की शुरुआत गुरुवार (21 अक्‍टूबर) से हुई। शरद पूर्णिमा के बाद से ही आश्विन माह का समापन हो गया। हिंदू धर्म में कार्तिक माह सबसे पवित्र माना जाता है। आचार्य उमाशंकर मिश्रा व विद्यापति मिश्रा ने बताया कि कार्तिक मास भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है। माह में भगवान विष्णु मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ लोग गंगा स्नान करते हैं। इस माह में करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ महापर्व व देवोत्थान एकादशी समेत कई पर्व हैं। इस माह में स्नान दान का भी बड़ा ही महत्व है। कुछ लोग पूरे माह तक सुबह स्नान कर पूजा पाठ करने के बाद दान देते है।

कार्तिक मास में कई पर्व 

कार्तिक मास में कई विशेष पर्व होंगे। सबसे पहले करवा चौथे 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उसके बाद दो नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन बाजारों में जमकर कर खरीदारी होगी। धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न में सुबह 9.56 के बाद से आरंभ होगा, जो अगले दिन सुबह 9.14 मिनट तक रहेगा। इस बीच अपने राशि के अनुसार चीजों की खरीदारी कर सकेंगे।  तीन को महावीर जयंती मनाई जाएगी। उसके बाद चार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

आठ नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ

दीपावली के छह दिन बाद लोक आस्था का महापर्व छठ आठ नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। नौ नवंबर को खरना, 10 नवंबर को पहला अर्ध्‍य एवं 11 नवंबर को उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ पर्व का समापन होगा। 15 नवंबर को देवोत्थान एकदाशी का व्रत होगा। इसी दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते है। उसके बाद से शुभ कार्य शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी