39 करोड़ से बनेगी कर्मनाशा-चांद नहर सड़क, राज्‍य के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री ने किया शिलान्यास

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में कर्मनाशा-चांद नहर पथ का शिलान्‍यास अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमां खां ने शुक्रवार को किया। पथ के निर्माण कार्य पर 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएच दो से यूपी के मालदह पुल तक पथ का निर्माण होगा।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:53 AM (IST)
39 करोड़ से बनेगी कर्मनाशा-चांद नहर सड़क, राज्‍य के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री ने किया शिलान्यास
नारियल फोड़ कर शिलान्‍यास करते मंत्री जमां खां। जागरण

दुर्गावती (कैमूर), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में कर्मनाशा-चांद नहर पथ का अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. जमां खां ने शुक्रवार को शिलान्यास किया।मंत्री ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर इसका शिलान्‍यास किया। बताया कि कर्मनाशा-चांद नहर पथ के निर्माण कार्य पर 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एनएच दो से यूपी के मालदह पुल तक पथ का निर्माण होगा। कुल 26 किमी लंबी और 25 फीट चौड़ा पथ का निर्माण होगा। दो वर्ष में कार्य को पूर्ण करने का समय निर्धारित किया गया है। लोगों ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन में लोगों को काफी सुविधा होगी।  इस सड़क के निर्माण की मांग काफी दिनों से ग्रामीण कर रहे थे। अब इस सड़क का कायाकल्प होने के दिन करीब आ गए हैं। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग व पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने संवेदक को गुणवत्‍तापूर्ण व समय पर निर्माण पूरा कराने को कहा।

राजद प्रखंड अध्यक्ष का निधन, शोक

राष्ट्रीय जनता दल के कुदरा प्रखंड अध्यक्ष श्रीनिवास ङ्क्षसह यादव का गुरुवार की रात वाराणसी में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उसके बाद उनके पैतृक गांव छतौना लाया गया, जहां से परसथुआ होते हुए गंगा तट पर दाह संस्कार के लिए बक्सर ले जाया गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन रोज पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुदरा के राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्रीनिवास सिंह यादव का सबसे लंबा कार्यकाल रहा था। वे प्रखंड में राजद के सबसे मजबूत स्तंभ माने जाते थे, जिनकी संगठन व समाज दोनों में मजबूत पकड़ मानी जाती थी।  उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए क्षेत्र के लोगों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है।

chat bot
आपका साथी