कैमूर पंचायत मुखिया चुनाव 2021: चैनपुर में बही बदलाव की बयार, 11 नए चेहरे बने मुखिया, पांच ने बचाई कुर्सी

प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों में आठ अक्टूबर को मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को मोहनियां बाजार समिति में मतगणना हुई। मतगणना में आए परिणाम के अनुसार 11 नए चेहरे मुखिया बने हैं जबकि पांच पुराने मुखिया दोबारा निर्वाचित हुए हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:06 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 02:24 PM (IST)
कैमूर पंचायत मुखिया चुनाव 2021: चैनपुर में बही बदलाव की बयार, 11 नए चेहरे बने मुखिया, पांच ने बचाई कुर्सी
मतदाताओं का मिजाज बदला, 11 नए चेहरों पर जतााय भरोसा, सांकेतिक तस्‍वीर।

चैनपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों में आठ अक्टूबर को मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को मोहनियां बाजार समिति में मतगणना हुई। मतगणना में आए परिणाम के अनुसार 11 नए चेहरे मुखिया बने हैं, जबकि पांच पुराने मुखिया दोबारा निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत सिरबीट में निवर्तमान मुखिया शिवमुरत मुसहर की मौत के बाद लोगों ने रामानंद पासवान को पहली बार मुखिया बनाया है। ग्राम पंचायत करजांव में बदलाव की बयार देखी गई। निवर्तमान मुखिया गणेश बिंद को लोगों ने नकार दिया। जबकि पहली बार राधेश्याम पाल पर मतदाताओं ने अपना भरोसा जताया है। यहां दूसरे स्थान पर शिवानंद खरवार रहे। निवर्तमान मुखिया तीसरे नंबर पर चले गए। ग्राम पंचायत इसिया में शशिबाला देवी पहली बार चुनाव जीती हैं।

ग्राम पंचायत अमांव में मतदाताओं के द्वारा पुराने मुखिया पर ही अपना भरोसा जताया गया। वहां से रामाशंकर पासवान की पत्नी मंजू देवी -2 मुखिया बनी है।

ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के लोगों के द्वारा निवर्तमान मुखिया पर ही अपना भरोसा जताते हुए अंजुम बेगम पति जहांदार खां को मुखिया बनाया गया।

ग्राम पंचायत विउर मानपुर में भी पंचायत के लोगों के द्वारा पुराने  चेहरे पर ही अपना भरोसा जताते हुए निवर्तमान मुखिया फिरदोस खानम पति राजू खां को मुखिया चुना गया है। ग्राम पंचायत जगरिया में भी पंचायत के लोगों के द्वारा निवर्तमान मुखिया नंदू  बिंद को पुन: पंचायत की कमान सौंपी गई।

वही चैनपुर पंचायत के लोगों के द्वारा पूर्व मुखिया नुसरत परवीन को नकारते हुए नए चेहरे को मौका दिया गया है। चैनपुर पंचायत से सविता सिंह मुखिया पद पर विजय घोषित हुई है। वहीं रिजवाना खातून 2015 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। जबकि निवर्तमान मुखिया नुसरत परवीन तीसरे नंबर पर चली गई।

ग्राम पंचायत मदुरना के लोगों के द्वारा भी नए चेहरे को मौका देते हुए सुभाष कुमार सिंह को अपना मुखिया चुना गया। जबकि निवर्तमान मुखिया प्रभु नारायण सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

ग्राम पंचायत नंदगांव में पहली बार दद्दन राम मुखिया बने। जबकि दूसरे स्थान पर विनय कुमार रहे। इन्हें 1241 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि निवर्तमान मुखिया जितेंद्र मुसहर छठवें नंबर पर चले गए हैं।

ग्राम पंचायत उदयरामपुर में भी पंचायत के लोगों ने पहली बार दिलनशीन खां को मुखिया चुना है। इन्हें कुल 1867 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि द्वितीय स्थान पर फिरदौस खातून 1338 मत लाकर रही। वहीं निवर्तमान मुखिया संध्या देवी-2 तीसरे स्थान पर चली गई।

ग्राम पंचायत मंझुई में नया चेहरा गुडिय़ा देवी मुखिया बनी। जबकि निवर्तमान मुखिया अनीता देवी दूसरे स्थान पर रही।

ग्राम पंचायत मेढ़ के लोगों ने निवर्तमान मुखिया कालिका प्रसाद पर ही अपना भरोसा जताया।

ग्राम पंचायत बढ़ौना के लोगों ने नए मुखिया के रूप में मोहम्मद वसीम को चुना। जबकि निवर्तमान मुखिया राधेश्याम प्रजापति पांचवें स्थान पर चले गए।

ग्राम पंचायत रामगढ़ में भी लोगों ने नए चेहरों को मौका दिया है। रामगढ़ पंचायत की नई मुखिया अनीता देवी बनी है। जबकि द्वितीय स्थान पर निवर्तमान मुखिया धर्मराज राजभर रहे। इन्हें कुल 587 मत प्राप्त हुए हैं।

ग्राम पंचायत डूमरकोन में भी लोगों ने नए चेहरों को मौका दिया है, यहां से परमानंद सिंह कुल 562 वोट लाकर विजयी घोषित हुए हैं। जबकि द्वितीय स्थान पर निवर्तमान मुखिया विजय बहादुर सिंह रहे।

इस तरह चैनपुर प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में पंचायत के लोगों के द्वारा 11 नए चेहरे को अपने मुखिया के रूप में चुना गया है, तो 5 पंचायतों में पुराने चेहरे को ही लोगों ने दोबारा से मौका दिया है।

chat bot
आपका साथी