Kaimur Panchayat Chunav 2021: चांद प्रखंड में 1410 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य 92853 वोटरों के हाथों में

Kaimur Panchayat Chunav 2021 कैमूर जिले के चांद प्रखंड में कुल 92853 मतदाता पंचायत चुनाव में 1410 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चाैथे चरण के चुनाव में 20 अक्टूबर को करेंगे। प्रखंड में महिला मतदाताओं की संख्या 44762 जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 48091 है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:24 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:24 AM (IST)
Kaimur Panchayat Chunav 2021: चांद प्रखंड में 1410 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य 92853 वोटरों के हाथों में
कैमूर के चांद प्रखंड में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार। सांकेतिक तस्‍वीर

चांद (कैमूर), संवाद सूत्र। Kaimur Panchayat Chunav 2021: कैमूर जिले के चांद प्रखंड में कुल 92853 मतदाता पंचायत चुनाव में 1410 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चाैथे चरण के चुनाव में 20 अक्टूबर को करेंगे। प्रखंड में महिला मतदाताओं की संख्या 44,762 जबकि पुरुष वोटरों की संख्या 48091 है। मतदान के लिए 167 बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्र पर पेयजल शौचालय रैंप बिजली आदि की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। सभी मतदान केंद्र पर जाने का रास्ता सही है। आज शाम प्रखंंड में चुनाव प्रचार थम जाएगा।   

12 पंचायतों में छह पदों के लिए होगा चुनाव 

जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का हर हाल में अनुपालन किया जाएगा। बता दें कि प्रखंड की 12 पंचायतों में छह पदों के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 1410 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें जिला परिषद सदस्य की दो सीटें हैं। दोनों सीटों के लिए 16-16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार 

चांद प्रखंड में आज शाम प्रचार का सिलसिला थम जाएगा। इसके बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर व्‍यक्तिगत कैंपेन में जुट जाएंगे। 19 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। ईवीएम कमिशिनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पोलिंग पार्टी को बूथ पर भेजने के लिए वाहनों की व्‍यवस्‍था की जा रही है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने कहा कि पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र पर ले जाने के लिए 225 वाहनों की आवश्यकता है। पोलिंग पार्टी एवं ईवीएम का डिस्पैच गुरु प्रकाश बीएड कालेज केकढा से किया जाएगा। बता दें कि चांद प्रखंड में दशहरा के दौरान भी प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। दशहरा पर्व में घर आए लोगों से मिल कर अपने पक्ष में वोट करने की मिन्नते कीं। इस दौरान दशहरा में चांद प्रखंड के सभी गांव प्रत्याशियों के आवाजाही से गुलजार रहे। 

chat bot
आपका साथी