पहले दिन एक्‍शन मोड में दिखे कैमूर के अधिकारी, एसपी के नेतृत्‍व में लिया लॉकडाउन का जायजा

लॉकडाउन का अनुपालन कराने निर्धारित समय पर एक्शन मोड में कैमूर जिले के पदाधिकारी दिखे। इस दौरान एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एसडीएम बीडीओ ने नगर का भ्रमण किया। लापरवाही बरतने वालों को हिदायत दी कि अपनी आदत से बाज आएं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 01:12 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 01:12 PM (IST)
पहले दिन एक्‍शन मोड में दिखे कैमूर के अधिकारी, एसपी के नेतृत्‍व में लिया लॉकडाउन का जायजा
कैमूर में लॉकडाउन का जायजा लेने निकले एसपी। जागरण

भभुआ (कैमूर), जागरण संवाददाता। Lockdown in Kaimur कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार को बाजार बंद होने के निर्धारित समय पर पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए। सख्त हुए पदाधिकारियों ने सड़क पर उतर कर लॉकडाउन का जायजा लिया। हालां‍कि निर्धारित समय से कुछ देर पूर्व ही लगभग सभी दुकानें बंद कर दी गई थीं। लेकिन कुछ जगहों पर एक दो दुकानें खुली देख पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए उन्हें बंद करा दिया। हिदायत दी कि आगे से नियमों की अनदेखी की तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

एसपी के नेतृत्‍व में निकले पदाधिकारी 

एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में एएसपी मुख्यालय अनंत कुमार राय, एसडीएम जन्मेजय शुक्ला, बीडीओ शशि कांत शर्मा काफी संख्या में पुलिस बल को लेकर नगर भ्रमण करते रहे। पदाधिकारियों के साथ चल रहे वाहनों से नगर के लोगों को लॉकडाउन को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी भीदी जा रही थी। ‌उधर बाजार बंद होने के निर्धारित समय के बाद बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छा गया। नगर की सड़कें सूनी हो गई। वार्ड की गलियों में भी लोग नहीं दिखे। सभी लोग अपने घरों में रहे। ‌

सात से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें 

बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक ही आवश्यक सामग्रियों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कैमूर जिला प्रशासन ने पहले दिन बुधवार को निर्धारित समय तक कुछ छूट दी थी। निर्धारित समय पर प्रशासन सड़क पर उतरकर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुट गया। इसके चलते निर्धारित समय के बाद पहले दिन भभुआ नगर में लॉकडाउन का पूरी तरह से अनुपालन होते देखा गया। हालांकि कुछ जगहों पर लोग लापरवाही भी बरतते देखे गए।  ऐसे लोगों को पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ा गया। 

chat bot
आपका साथी