Kaimur News: स्‍कूल बंद, शिक्षक नदारद, भटकते मिले बच्‍च, बीईओ ने औचक निरीक्षण कर मांगा स्पष्टीकरण

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बिउर मानपुर में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का चैनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह 1015 पर निरीक्षण किया। विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह से बंद मिला। स्‍कूल में पढ़ने आए बच्‍चे बरामदे में धूमते और खेलते पाए गए।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:25 AM (IST)
Kaimur News: स्‍कूल बंद, शिक्षक नदारद, भटकते मिले बच्‍च, बीईओ ने औचक निरीक्षण कर मांगा स्पष्टीकरण
बच्‍चे पहुंचे पढ़ने, स्‍कूल मिला पूरी तरह बंद, सांकेतिक तस्‍वीर।

चैनपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बिउर मानपुर में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का चैनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह 10:15 पर निरीक्षण किया। विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह से बंद मिला। विद्यालय परिसर में बच्चे इधर-उधर टहलते व खेलते हुए पाए गए। जांच के दौरान विद्यालय पूरी तरह से बंद होने के मामले को बीईओ चैनपुर बाबूलाल साहनी ने गंभीरता से लिया और मामले को लेकर सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।

इस संबंध में बीईओ बाबूलाल साहनी ने बताया कि मानपुर बिउर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10:15 पर यह विद्यालय के जांच के लिए पहुंचे। उस दौरान विद्यालय में ताला लगा हुआ पाया गया। विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। बच्चे बरामदे में घूम रहे थे तो कुछ बच्चे खेल रहे थे। जबकि विद्यालय का संचालन सुबह 9:00 बजे से ही किया जाना है। विद्यालय के सभी शिक्षक एक साथ अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति घोर लापरवाही है। इस मामले को लेकर विद्यालय के सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जवाब अगर संतोषजनक नहीं प्राप्त हुआ तो वरीय पदाधिकारी के पास कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।

राष्ट्रीय सेवा योजना का मना स्थापना दिवस

भभुआ नगर में स्थित शहीद संजय ङ्क्षसह महिला कालेज में शुक्रवार को वीर कुंवर ङ्क्षसह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक व दो के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्थापना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. तारा सिंह व संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई एक के डा. सुमन सिंह व दो के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. पंकज कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डा. कृष्ण मोहन सिंह, डा. उपेंद्र नारायण सिंह, डा. अंजू सिंह, डा. राजन सिंह, उमेश सिंह,  विकेश कुमार, अमित कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, राजीव कुमार, सत्येंद्र आदि के अलावा समाजसेवी बिरजू सिंह पटेल उपस्थित रहे। वहीं छात्राओं में सुमिता, श्वेता, रागिनी, गंगा, नेहा, राधिका आदि शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी