कैमूर जिले के आठ प्राथमिक विद्यालयों को भवन निर्माण को भूमि की दरकार

कैमूर जिले में सरकार की शिक्षा व्यवस्था प्राथमिक शिक्षा को अंगूठा दिखा रही है। कैमूर में कुल 1202 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें से आठ विद्यालयों का संचालन कागजों पर हो रहा है। इन विद्यालयों के भवन नहीं है। यह दूसरे विद्यालयों में संचालित किए जा रहे हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:36 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:36 AM (IST)
कैमूर जिले के आठ प्राथमिक विद्यालयों को भवन निर्माण को भूमि की दरकार
कैमूर में आठ स्‍कूलों का अपना भवन नहीं, सांकेतिक तस्‍वीर।

जासं,भभुआ। सरकार शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार को लेकर प्रयास कर रही है, ताकि शिक्षा पाने से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहे। पंचायत स्तर पर सरकार ने विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है। लेकिन कैमूर जिले में सरकार की यह व्यवस्था प्राथमिक शिक्षा को अंगूठा दिखा रही है। जिले में आठ विद्यालयों का संचालन कागजों पर संचालित हो रहा है। इन विद्यालयों के पास अपना भवन नहीं है। यह विद्यालय दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर संचालित किए जा रहे हैं। जिससे इन विद्यालयों में नामांकित छात्र,  छात्राओं को जहां पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है वहीं अभिभावक और शिक्षक भी इस  परेशानी से दूर नहीं है। 

बता दें कि कैमूर जिले में वित्तीय वर्ष 2006- 07 से लेकर 2013-14 के बीच  प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई। लेकिन यह स्थापना केवल कागजों तक ही सीमित रह गई। इन वित्तीय वर्षों में 22 विद्यालयों के भूमि का अभाव में भवन नहीं बन सके। जिला प्रशासन के अथक प्रयास से 14 विद्यालयों को वर्तमान समय में विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि प्राप्त हो चुकी है। परंतु अभी भी जिले के आठ  प्राथमिक विद्यालय जिनके पास भवन निर्माण के लिए भूमि नहीं उपलब्ध है। यह विद्यालय पास के विद्यालयों में संचालित किए जा रहे ।

इन विद्यालयों के पास नहीं अपना भवन

1,प्रखंड, रामपुर, प्रा.वि. शिवपुर मुसहर टोली

2, प्रखंड चैनपुर प्रा.वि.वसावनपुर

3, प्रखंड,भभुआ प्रा.वि. बुलआ

4, प्रखंड रामपुर प्रा.वि.गनीपुर

5, प्रखंड, रामपुर, प्रा.वि.मलाह,तेदुआ

6, प्रखंड, नुआंव प्रा.वि.भटवलिया

7, प्रखंड, नुआंव प्रा.वि.पिराघाट

8, भभुआ, प्रखंड न्यू प्रा. वि.परशुराम पुर

कैमूर जिले में प्रखंड वार संचालित विद्यालयों की संख्या

1, अधौरा, 92

 2, भभुआ,221

3, भगवानपुर, 84

4, चैनपुर, 129

5, चांद, 92

 6, दुर्गावती, 88

 7, कुदरा, 119

 8, मोहनियां, 147

 9, नुआंव, 69

 10, रामगढ़, 78

 11, रामपुर, 83

इन विद्यालयों को मिली भूमि

 1, प्राथमिक विद्यालय गउवां,भभुआ

2, प्राथमिक विद्यालय मइडाडकला, रामपुर

3, प्रा.वि.सेहा,चांद

4, प्रा.वि.मड़रिया,चांद

5, प्रा.वि.रामपुर पथरा, चांद

6, प्रा.वि.अलीपुर, चांद

7, प्रा.वि.भटवलियां, भगवानपुर

8, प्रा.वि, सलौजा,चांद

9, प्रा.वि.सेमरिया, भभुआ

10, न्यू प्रा.वि.बरिगांवा, भभुआ

11, प्रा.वि.शिवपुर पदमा डिहरी, भगवानपुर

12, प्रा.वि.बेलडीह, भगवानपुर

13, प्रा.वि.मडइचा, रामपुर

14, प्रा.वि.माथाचक, कुदरा

chat bot
आपका साथी