96.23 फीसद अंक लाकर कैमूर जिला बिहार में रहा अव्‍वल, जानिए कौन आया दूसरे व तीसरे स्‍थान पर

राशन वितरण में लगातार कैमूर जिला लगातार छठवीं बार पहले स्‍थान पर रहा है। कैमूर जिले को 96.23 फीसद अंक प्राप्‍त हुए हैं। दूसरे नंबर पर गोपालगंज जिला रहा है। लॉकडाउन में भी कैमूर जिले के आपूर्ति विभाग ने बेहतर काम किया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 11:52 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 09:57 AM (IST)
96.23 फीसद अंक लाकर कैमूर जिला बिहार में रहा अव्‍वल, जानिए कौन आया दूसरे व तीसरे स्‍थान पर
जनवितरण में कैमूर जिले को फिर मिली उपलब्धि। प्रतीकात्‍मक फोटो

भभुआ (कैमूर), संवाद सहयोगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में फरवरी तथा मार्च में चावल व गेहूं के वितरण में कैमूर जिला को फिर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य में कैमूर को वितरण के मामले में 96.23 फीसद अंक प्राप्त हुआ है। जबकि राज्य के वितरण का प्राप्तांक 92.24 रहा। कैमूर लगातार छठवीं बार वितरण के मामले में अव्वल रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पटना की ओर से जारी प्राप्तांक में कुछ जिले को रेड जोन में भी डाला गया है। जिनका परफार्मेंस अच्छा नहीं है।

लॉकडाउन में भी किया बेहतर काम

फरवरी व मार्च में मिलाकर कुल 11224 एमटी की आपूर्ति की गई थी। ज्ञात हो कि कोविड-19 को लेकर लगे लॉकडाउन में भी आपूर्ति विभाग की ओर से लगातार काम किया गया। जिसके बाद से कैमूर की स्थिति बिहार में बेहतर  है। कोविड काल में गरीब का नया राशन कार्ड बनाने के मामले में भी कैमूर को बेहतर स्थान प्राप्त हुआ था। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने बताया कि कैमूर जिला को राशन वितरण के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पूरी टीम के अथक प्रयास का यह परिणाम है। आगे भी इसी प्रकार कैमूर को बेहतर स्थान प्राप्त होने के लिए काम जारी रहेगा।

ये जिला रेड जोन में

जहां कैमूर जिला बिहार में प्रथम स्थान पर है। वहीं कई जिला को रेड जोन में डाला गया है। रेड जोन वाले जिलों में नवादा, भोजपुर, सहरसा, शेखपुरा, दरभंगा, शिवहर, मुंगेर, अरवल, सितामढ़ी, खगडिय़ा, लखीससराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, तथा पटना शामिल है।

दूसरे स्थान पर गोपालगंज का दबदबा

पहले स्थान पर कैमूर जिला, दूसरे स्थान पर गोपालगंज, तीसरे स्थान पर सुपौल, चौथे स्थान पर किशनगंज, पांचवे स्थान पर अररिया, छठवें स्थान पर पूर्वी चंपारण, सातवें स्थान पर बक्सर, आठवें स्थान पर कटिहार, नौवें स्थान पर मधेपुरा तथा दसवें स्थान पर सारण को स्थान प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी