Good News: कैमूर जिले ने राज्‍यभर में लगाई छलांग, आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में भभुआ नंबर वन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास पूर्णता के राज्य रैंकिंग में कैमूर ने ऊंची छलांग लगाई है। पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से कैमूर जिला ने राज्य रैंकिंग में पहले नंबर पर स्थान बना लिया है जो जिले के लिए मान-सम्मान के साथ गौरव की बात है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 04:14 PM (IST)
Good News: कैमूर जिले ने राज्‍यभर में लगाई छलांग, आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में भभुआ नंबर वन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना आवंटन में कैमूर नंबर वन। जागरण।

जागरण संवाददाता, भभुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास पूर्णता के राज्य रैंकिंग में कैमूर ने ऊंची छलांग लगाई है। पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से कैमूर जिला ने राज्य रैंकिंग में पहले नंबर पर स्थान बना लिया है, जो जिले के लिए मान-सम्मान के साथ गौरव की बात है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवंटित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि के बाद आवास की पूर्णता के मामले में कैमूर को एक लंबे समय बाद राज्य रैंकिंग में ऊंचाई के साथ सफलता मिली है।

राज्य भर में कैमूर ने बाजी मारते हुए पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। जबकि किशनगंज दूसरे नंबर पर तो नालंदा तीसरे स्थान पर है। भोजपुर के समीपवर्ती जिला रोहतास चौथे नंबर पर और बक्सर पांचवें स्थान पर पहुंचा है। औरंगाबाद को राज्य रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। बता दें कि कैमूर जिला निर्धारित लक्ष्य के आवास पूर्णता के मामले में 94.44 प्रतिशत, किशनगंज 93.91 प्रतिशत, नालंदा 91.20 प्रतिशत, रोहतास 87.97 प्रतिशत, बक्सर 82.02 प्रतिशत, औरंगाबाद 81.92 प्रतिशत तथा भोजपुर 80.31 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर राज्य रैंकिंग में स्थान बनाया है।

जाने किस जिला ने लक्ष्य के विरुद्ध कितना किया आवास पूर्ण

जिला        लक्ष्य         पूर्ण

कैमूर   -      8,377      7,911

किशनगंज - 8,399      7,831

नालंदा  -    13,850   12,631

रोहतास  - 8,363      7,357

बक्सर  -   7,710      6,324

औरंगाबाद -14,395  11,793

भोजपुर  -  33,918    27,240

कहते हैं डीडीसी

डीडीसी कुमार गौरव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मियों व आवास सहायकों को बधाई। जो आवास शेष बचे हैं उसे पूर्ण कराने के लिए सभी प्रखंडों में अतिरिक्त आवास सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसकी मॉनीटरिंग करते रहने की बात कही गई है। शीघ्र ही बचे आवासों के निर्माण का कार्य भी पूर्ण करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी