kaimoor News: नाच देखने गए युवक को दोस्त ने ही मारी गोली, वाराणसी रेफर

भगवानपुर थाना क्षेत्र के राधाखंड गांव में विजयादशमी के दिन शुक्रवार की रात नाच का कार्यक्रम चल रहा था। यहां कार्यक्रम के बीच में ही बातों ही बातों में एक युवक को उसके दोस्‍त ने ही गोली मार दी। गोली की आवाज से कार्यक्रम में दहशत फैल गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:28 PM (IST)
kaimoor News: नाच देखने गए युवक को दोस्त ने ही मारी गोली, वाराणसी रेफर
युवक को दोस्‍त ने ही मारी गोली, सांकेतिक तस्‍वीर।

भगवानपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के राधाखंड गांव में विजयादशमी के दिन शुक्रवार की रात नाच का कार्यक्रम चल रहा था। यहां कार्यक्रम के बीच में ही बातों ही बातों में एक युवक को उसके दोस्‍त ने ही गोली मार दी। गोली की आवाज से कार्यक्रम में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, कसेर गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र 25 वर्षीय विष्णु नाच देखने के लिए अपने मित्र के साथ गया था। उसी कार्यक्रम में सरैया गांव के कुछ मनचले युवक भी पहुंचे थे। जिसमें शामिल एक युवक विष्णु का दोस्त था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों दोस्त मौके पर मिले। लेकिन दोनों के बीच क्या हुआ और कैसे विवाद हो गया इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। कार्यक्रम चल ही रहा था कि बात-बात में ही सरैया गांव के युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। कुछ समय के लिए लोगों को पता नहीं चला की गोली कहां से चली है।

लोग दहशत में थे। लेकिन, कुछ ही देर बाद गोली लगने का पता चला। आसपास के लोगों ने युवक को खून से लथपथ देखा । लोगों ने ही घायल युवक को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मुसीर आलम ने बताया कि दोनों एक ही समुदाय के हैं व दोनों आपस में दोस्त हैं। लेकिन गोली कैसे चली क्यों चलाई इसका  खुलासा नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि संभवत: आपसी वर्चस्व दिखाने के लिए गोली चलाने का मामला अभी तक पुलिस को लग रहा है। उन्होंने बताया कि घायल युवक के परिजनों के द्वारा कोई लिखित आवेदन पुलिस को नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी