गया में झारखंड पुलिस के ASI की सड़क दुर्घटना में मौत, इस तरह टकरा गई बाइक, फिर ये तो होना ही था...

Accident in Gaya गया-परैया सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह बगाही मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक पर सवार इगुणी गांव निवासी 50 वर्षीय जयराम सिंह की मौत घटना स्थल पर हो गई।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM (IST)
गया में झारखंड पुलिस के ASI की सड़क दुर्घटना में मौत, इस तरह टकरा गई बाइक, फिर ये तो होना ही था...
गया में सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जमादार की मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, परैया (गया)। गया-परैया सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह बगाही मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे बाइक पर सवार इगुणी गांव निवासी 50 वर्षीय जयराम सिंह की मौत घटना स्थल पर हो गई। वे रांची (Ranchi) से आ रही अपनी पत्नी को लाने सुबह चार बजे गया जा रहे थे। इसी क्रम में बगाही मोड़ के पास ईश्वरपुर घाट से बालू चोरी करके आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा एंबुलेंस भेजा गया। जहां से उनको अचेतावस्था में गया एएनएमसीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना की सूचना के बाद उनके स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक जयराम ङ्क्षसह झारखंड पुलिस में जमादार के पद पर डालटेनगंज नगर थाना में पदस्थापित थे। उनके मौत से पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।

48 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के साथ पुत्र-पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है। पुत्र 24 वर्षीय पुत्र लोकेश दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है जो सूचना के बाद घर के लिए निकल पड़ा है। वहीं दोनों बेटियां 20 वर्षीय नेहा और 18 वर्षीय शिखा मां के साथ रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जो गांव पहुंची हुई है। घटना को लेकर स्वजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के चचेरे भाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा अनुज कुमार ने घटना की ङ्क्षनदा करते हुए। इसे सरकारी लापरवाही का परिणाम बताया है।

सरकार द्वारा बालू खनन में रोक के कारण अवैध खनन का कारोबार पुलिस प्रशासन के सांठ गांठ से जारी है। जिसका दुष्परिणाम ऐसी निरंतर घट रही घटना है। पूरे क्षेत्र में दर्जन भर घटी ऐसी घटना में कई मौत हो गयी है। जिसको लेकर कोई सजगता नही दिखाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी