जदयू अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने दो टूक कहा, संगठन से उपर कोई नहीं, मिशन 2024 व 2025 में जुटे कार्यकर्ता

जदयू कार्यकर्ता संवाद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि संगठन के लिए काम करने वालों को तरजीह दी जाएगी। लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बीस सूत्री से लेकर दूसरी अनुश्रवण समितियां क्रियाशील होंगी जदयू कार्यकर्ताओं को मिलेंगे कई अधिकार।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 08:19 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 08:55 AM (IST)
जदयू अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा ने दो टूक कहा, संगठन से उपर कोई नहीं, मिशन 2024 व 2025 में जुटे कार्यकर्ता
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की फाइल फोटो।

गया, जागरण संवाददाता। जदयू कार्यकर्ता संवाद में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन के लिए काम करने वालों को तरजीह दी जाएगी। चाहे वह पंचायत में काम कर रहा कोई आम कार्यकर्ता ही क्यों न हो। संगठन से उपर कोई नहीं होता। कार्यक्रम का आयोजन  धर्मसभा भवन सभागार में बुधवार को किया गया था।

उन्‍होंन जदयू के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 लोकसभा चुनाव व 2025 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही जुट जाने को कहा। पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों, पदाधिकारियों से कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद के नेतृत्व में समन्वय बनाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। पिछले चुनाव में महत्वपूर्ण सीटों पर मिली हार के बाबत कहा कि आपसी एकजुटता से हम सभी 45 सीट से 145 पर पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरेक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व नेता के काम का आकलन किया जा रहा है। आपका काम ही रिपोर्ट कार्ड तय करेगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिकार बढ़ेंगे

पार्टी नेताओं द्वारा प्रखंड व पंचायत स्तर पर सरकारी अधिकारियों द्वारा तबज्जों नहीं दिए जाने को लेकर कहा कि पार्टी के सक्रिय नेता व कार्यकर्ता की शक्ति और उनके अधिकार बढ़ाए जाएंगे। प्रखंडों में 20 सूत्री और सशक्त होगी। तमाम सरकारी योजनाओं में अनुश्रवण समिति बनेगी। वहां पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आम जनों के लिए काम करेंगे।

नीतीश सरकार के विकास कार्यों की हर तरफ हो रही सराहना: एमएलसी

एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरी अधिकार दिए जाने की बात कही। कहा कि जदयू व नीतीश सरकार की हर तरफ तारीफ होती है। सरकार के विकास कार्यों की सराहना होती है। लेकिन कुछ लोग साजिश करते हैं। अनेक जगहों पर भ्रष्ट अफसर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की नहीं सुन रहे। ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए कहा कि खेत-खलिहान को उजाडऩे का काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सब चौपट हो गई थी। मुख्यमंत्री ने उसे न सिर्फ उसे पटरी पर लाया बल्कि वहां एक नया अध्याय लिखा।

 प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने प्रखंडों में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति को मजबूत करने की बात कही। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पर बहुत जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। सभी अनुश्रवण समितियां क्रियाशील होगी। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अनुज कुमार ङ्क्षसह व एमएलसी मनोरमा देवी, पूर्व विधायक अजय पासवान, रामचंद्र ङ्क्षसह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार सिन्हा व दूसरे वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव चंदन ङ्क्षसह, प्रदेश सचिव शौकत अली, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश पासवान,राज्य परिसद सदस्य अरुण कुमार राव, श्रीकांत प्रसाद, राजेश कुमार शर्मा शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी