1.80 लाख में झारखंड से महिला को खरीदने वाले रैकेट से जुड़े 11 आरोपितों को जेल

शेरघाटी झारखंड राज्य के झरिया स्थित एना कोठी जिला धनबाद से शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेचने के मामले में रविवार को 11 आरोपितों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार 11 आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उपकारा शेरघाटी भेजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:07 AM (IST)
1.80 लाख में झारखंड से महिला को खरीदने वाले रैकेट से जुड़े 11 आरोपितों को जेल
1.80 लाख में झारखंड से महिला को खरीदने वाले रैकेट से जुड़े 11 आरोपितों को जेल

शेरघाटी : झारखंड राज्य के झरिया स्थित एना कोठी जिला धनबाद से शादी के नाम पर महिला को 1.80 लाख रुपये में बेचने के मामले में रविवार को 11 आरोपितों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार 11 आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उपकारा शेरघाटी भेजा गया।

थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि कंचन देवी पति स्वर्गीय रितेश यादव झारखंड झरिया में दो बच्चों के साथ रहती थी। पति के मृत्यु के बाद पड़ोस में ही चौका बर्तन कर अपना जीविकोपार्जन कर रही थी। परंतु मुहल्ला के ही पड़ोसी मंजू देवी पति करुणा कात शर्मा और गुड़िया झा पति मनोज झा द्वारा कंचन को शादी करा देने की बात पर सहमत किया गया। कंचन झांसे में आ गई। झारखंड की दोनों महिलाओं ने शादी के नाम पर अवैध धंधे में संलिप्त राजस्थान के एक रैकेट के हाथों कंचन को एक लाख 80 हजार रुपये बेच दी। शुक्रवार को राजस्थान के चितौड़ गढ़ से उक्त रैकेट का नौ सदस्यीय दल जिसमें 4 महिला और 5 पुरुष शामिल थे। झरिया के एनाकोठी पहुंची। रात्रि में कथित तौर पर शादी की रस्म पूरी हुई। शनिवार की सुबह कंचन को लेकर एक वाहन के द्वारा उदयपुर की ओर लौट रहे थे। लेकिन कंचन के दो बच्चों को छोड़ दिया गया था।

---------

कंचन ने सुनाई आपबीती

कंचन ने पुलिस को बताया कि जब बच्चों को नहीं ले जाने की बात पता चला। उस समय से ही संदेह हुआ। सुबह में विदाई के लिए गाड़ी में बैठाया गया। मन कुछ अनहोनी की संकेत दे रहा था। उसी समय से ही किसी मौके की तलाश में थी कि कब और किस समय अपने आप को इस रैकेट से बचा संकू। झरिया से वाहन गया के शेरघाटी के गोपालपुर पहुंचा। सड़क पर जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम हटाने के लिए गश्त करते देखी। अब समझ में आया की यही सही अवसर है। महिला ने शौच का बहाना बनाकर पहले गाड़ी से उतरी। फिर शौच के लिए 10 मिनट तक यूं ही बैठे रहे। जैसे ही पुलिस देखी बचाओ-बचाओ की आवाज लगाए। जबरन ले जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला की आवाज सुनकर पूरे गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली। जाच शुरू कर दी। तब रैकेट का खुलासा हुआ।

इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सेक्स रैकेट द्वारा उक्त महिला को कुछ रुपए देकर खरीदा गया है। तत्पश्चात कंचन देवी के बयान पर शेरघाटी थाना में काड संख्या 318 /20 दर्ज की गई।

-----

इन्हें किया गया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इसमें कैलाश साव, पुष्कर साव, सुखी बाई, सुशीला साहू, नारायणी साह, वैजू साह, दिलीप साह, चालक कालू लाल सभी ग्राम अंजनखेड़ा थाना आकोला जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान, मंजू देवी और गुड़िया झा झरिया एना कोठी जिला धनबाद झारखंड को जेल भेजा गया। इन लोगों के पास से राशि बरामद नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबर को भी खंगाला जा रहा है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर राजस्थान से भी संपर्क की जा रही है, ताकि रैकेट से जुड़े लोगों को पकड़ा जा सके।

यहां बता दें कि शनिवार को गया जीटी रोड पर पीड़िता और रैकेट से जुड़े लोगों को वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी