अनुमंडल कार्यालय के टूटे शीशे और शेड लगाने का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:23 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 02:23 AM (IST)
अनुमंडल कार्यालय के टूटे शीशे  और शेड लगाने का दिया निर्देश
अनुमंडल कार्यालय के टूटे शीशे और शेड लगाने का दिया निर्देश

गया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलास्तर पर तैयारी चल रही है। शुक्रवार को डीएम अभिषेक सिंह सदर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां टूटे शीशे और सिंगल विंडो व लोक शिकायत निवारण काउंटर के पास शेड लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय के अंदर और बाहर दीवारों पर लगे पुराने पोस्टर व बैनर तुरंत हटाएं। उन स्थानों पर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए होर्डिग लगाएं।

डीएम ने कहा कि सिंगल विंडो व लोक शिकायत निवारण काउंटर के पास खड़े होने में आम लोगों को असुविधा हो रही है। काउंटर के बाहर शेड नहीं लगे हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी होती है। इन स्थलों पर तुरंत शेड लगाएं। डीएम ने कहा कि यहां पानी की समस्या है। आम लोगों का शुद्ध और आरओ पानी मिले। इसके लिए आरओ को ठीक करें। लोक शिकायत निवारण काउंटर के पास गिर रहे पानी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का कहा गया। हर हाल में सदर अनुमंडल कार्यालय चकाचक दिखना चाहिए। विदित हो कि मुख्यमंत्री इसी रास्ते से गुजरने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी