उद्योग मंत्री ने कहा- अब मक्का, टूटा हुआ चावल व सड़ा हुआ अनाज बर्बाद नहीं होगा, क्‍योंकि यहां शाहनवाज हैं

मंत्री ने कहा कि नीतीश जी ने मक्का टूटे हुए चावल व सड़े हुए अनाज से इथेनाल बनाने की अनुमति केंद्र से मांगी थी। मगा नहीं मिली। अब बिहार में सारी उपयुक्त परिस्थितियां हैं। यहां पानी है अनाज है और शाहनवाज भी है। पीएम मोदी ने हरी झंडी दे दी।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:40 PM (IST)
उद्योग मंत्री ने कहा- अब मक्का, टूटा हुआ चावल व सड़ा हुआ अनाज बर्बाद नहीं होगा, क्‍योंकि यहां शाहनवाज हैं
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की तस्‍वीर।

कुदरा (कैमूर), संवाद सूत्र। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने 2007 में कहा था कि हमें मक्का, टूटे हुए चावल व सड़े हुए अनाज से इथेनाल बनाने की अनुमति दी जाए। लेकिन पवार साहब ने इजाजत नहीं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की इजाजत दे दी। अब मक्का, टूटा हुआ चावल व सड़ा हुआ अनाज बर्बाद नहीं होगा। अगर रखा हुआ धान पानी बरसने से गीला हो जाए तो निराश नहीं होना है, इथेनाल फैक्ट्री में वह जाएगा और समर्थन मूल्य से ज्यादा पैसा मिलेगा। इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का 30,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। इथेनॉल की इतनी फैक्ट्रियां लग रही हैं कि आप अपने यहां उत्पादित पूरा चावल देकर भी उसकी जरूरत पूरी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में इथेनॉल के उत्पादन के लिए सारी उपयुक्त परिस्थितियां हैं। यहां पानी है, अनाज है और शाहनवाज भी है।

चावल उद्योग की समस्‍या का होगा ठोस उपाय

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि साल भर के अंदर चावल उद्योग की समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। 2021 में चावल मिल की समस्याओं के निदान की तरफ ठोस कदम उठाए जाएंगे और 2022 में समस्याओं को शून्य कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इथेनाल के उत्पादन के जरिए सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से भी अधिक चावल की कीमत मिल सकेगी। उन्होंने यह बातें सोमवार को कुदरा में चावल मिल मालिकों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन कैमूर जिला राइस मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया था।

मोहनिया के एमएलसी संतोष सिंह ने चावल उद्योग की समस्याएं बताईं। गरीब किसान को बीमार के इलाज के लिए आधी रात को भी पैसे की जरूरत होती है तो चावल मिल मालिक उपलब्ध कराते हैं और उसका ब्याज भी नहीं लेते।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व संचालन अरुण कुमार त्रिपाठी ने की। इस दौरान एमएलसी निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह,  निरंजन राम, मुखिया धर्मेंद्र सिंह पिंटू, संजू पांडेय, मनोज पाल, सुरेंद्र राय, राजकुमार सिंह, आनंद सिंह आदि सहित काफी संख्या में चावल मिल मालिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी