वजीरगंज में 20 वर्षो से लगातार रंजीत ने भाजपा को मजबूत करने में दिया योगदान

वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा निवासी रंजीत सिंह उर्फ बिल्टू सिंह की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे भारतीय जनता पार्टी के वजीरगंज प्रखंड के एक प्रखर नेता थे। वर्तमान में गया सिविल कोर्ट में वकालत भी कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:09 AM (IST)
वजीरगंज में 20 वर्षो से लगातार रंजीत ने भाजपा को मजबूत करने में दिया योगदान
वजीरगंज में 20 वर्षो से लगातार रंजीत ने भाजपा को मजबूत करने में दिया योगदान

वजीरगंज : थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा निवासी रंजीत सिंह उर्फ बिल्टू सिंह की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे भारतीय जनता पार्टी के वजीरगंज प्रखंड के एक प्रखर नेता थे। वर्तमान में गया सिविल कोर्ट में वकालत भी कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह एवं जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि वे जब से राजनीति में कदम रखे लगातार अब तक भाजपा के संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहे।

करीब 20 वर्षो के राजनैतिक सफर में वजीरगंज पश्चिमी मंडल के महामंत्री के पद पर भी सुशोभित कर चुके थे। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह इनके समर्पण भाव को देखते हुए वजीरगंज क्षेत्र के लिए प्रतिनिधि भी मनोनीत किए थे, जिसे उन्होंने ईमानदारी पूर्वक निभाया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी हमेशा सक्रिय भूमिका में दिखने वाले एक संस्कारवान कद काठी के युवा नेता का अंत हो गया। पिछले सत्र में इनकी मा सकरदास नवादा पंचायत के वार्ड सदस्या एवं उपमुखिया भी रह चुकी हैं। पंचायत स्तरीय गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहकर जनहित के मामलों को उठाते रहे हैं। घटना के दिन वह घर से अपने ग्लैमर बाइक लेकर गया के लिए रोज की तरह निकले थे, गाव से कुछ ही दूरी पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वजीरगंज क्षेत्र सहित भाजपा के गलियारे में सनसनी एवं शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद थाना की पुलिस पीड़ित परिवार का बयान लेने के लिए उसके सकरदास नवादा गई।

-----

भाजपा नेताओं ने जताया शोक

वजीरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह ने घटना की निंदा करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि दी है। उन्होंने कहा कि रंजीत सिंह एक अच्छी सोच के समर्पित कार्यकर्ता थे, उनके आश्रितों को सरकार द्वारा सम्मानजनक मुआवजा मिलनी चाहिए। जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह, राजीव कन्हैया, प्रदीप सिंह, प्रो. सुंदर सिंह, रविंद्र कुमार रवि,अशोक पासवान एवं अन्य ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

-----

मंत्री ने घटना की ली जानकारी, कार्रवाई का दिलाया भरोसा गया: कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने भाजपा नेता रंजीत सिंह की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। मंत्री ने वारदात की जानकारी एसएसपी से ली। निर्देश दिया कि अपराधी कोई भी हो। उसे बक्सा नहीं जाएगा। इस दुख की घड़ी में मंत्री और भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। भाजपा नेता के निधन पर भाजयुमो के बिहार प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आयुष ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

----

एक तरफ भाजपा नेता पोस्टमार्टम, दूसरी तरफ वर्चुअल में व्यस्त रहे नेता

गया: भाजपा नेता रंजीत सिंह की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम चल रहा था। 20 साल के साथ रहने वाला सच्चा कार्यकत्र्ता पार्टी से बिछड़ गया। लेकिन घटनास्थल पर भाजपा के कोई नेता नहीं पहुंचे। जबकि मानपुर के देवारानी होटल में वजीरगंज विधानसभा का वर्चुअल जन संवाद चल रहा था। जिसे पार्टी कार्यकत्र्ता की हत्या के बाद स्थगित करना जरूरी नहीं समझा गया। यहां तक जन संवाद कार्यक्रम श्रद्धांजलि नेताओं ने संवेदना तक व्यक्त नहीं किया। पूछने पर जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी पार्टी मुख्यालय को दे दी गई है। चूंकि कार्यक्रम प्रदेश का था इसलिए स्थगित करने का निर्णय वहां से लिया जा सकता था।

----

घटना का टाइम लाइन सुबह 9:45 बजे- भाजपा नेता रंजीत सिंह सकरदास नवादा घर से मोटरसाइकिल से निकले।

10:00 बजे- मोटरसाइकिल से घटनास्थल मंझौली पहुंचे।

10:10 बजे- दो अपराधियों के साथ भाजपा नेता से नोंकझोंक।

10:20 बजे-भाजपा को बांह में पहली गोली लगी।

10:25 बजे- मोटरसाइकिल छोड़े खेत की ओर भागे।

10:30 बजे-खेत में गिरने पर रंजीत के सीने में दूसरी गोली दाग दी।

10:35 बजे- दोनों अपराधी गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हुआ।

11:00 बजे- गोली लगने की सूचना रंजीत के परिजनों को मिली।

11:10 बजे- हत्या की सूचना वजीरगंज थाना की पुलिस को मिली।

11:30 बजे- थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचे।

11:50 से 1:30 बजे तक- मंझौली के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हत्यारा की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे।

1:45 बजे- पुलिस ने भाजपा नेता का शव घटनास्थल से उठाया।

2:45 बजे- पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा।

4:00 बजे-पोस्टमार्टम कराया गया।

4:30 बजे- शव स्वजनों को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी