वारिसलीगंज में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों पुलिस व पूजा पंडाल पर चलाया ईंट पत्थर

बलबापर गांव के करीब एक दर्जन लड़के मेला घूम रही लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। लड़कियां स्‍टेशन रोड पूजा समिति के करीब थी। पूजा समिति के सदस्‍यों ने जब देखा तो बदमाशों का विरोध किया। इसपर बदमाश उग्र हो गए और जमकर पत्‍थरबाजी की।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:14 PM (IST)
वारिसलीगंज में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों पुलिस व पूजा पंडाल पर चलाया ईंट पत्थर
एक दर्जन बदमाशों ने पूजा पंडाल में की पत्‍थरबाजी, सांकेतिक तस्‍वीर।

वारिसलीगंज (नवादा), संवाद सूत्र। दशहरा मेला के दौरान शुक्रवार की देर रात वारिसलीगंज प्रखंड के बलबापर गांव के कुछ बदमाश युवकों एवं स्टेशन रोड पूजा समिति के सदस्यों के बीच लड़कियों के छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने ईंट पत्थर एवं गोलीबारी तक कर डाली ।

बताया गया कि मेला के दौरान करीब 11:30 बजे रात्रि बलबापर गांव के करीब एक दर्जन युवक मेला में घूम रही लड़कियों के साथ स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल के पास छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसका पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया। तब बदमाश उग्र होकर पूजा पंडाल समेत रेलवे परिसर के आस पास लगी मिठाई, खिलौने एवं नमकीन की फुटपाथी दुकानदारों को टारगेट कर पत्‍थरबाजी करने लगे। बदमाश रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर बरसाने लगे।  इस दौरान वहीं पास में खड़ी जीआरपी थाना नवादा के जीप का शीशा टूट गया। जबकि पत्थर लगने से पुलिस वाहन के चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना बाद पहुंची स्थानीय पुलिस को देख बलबापर के बदमाश युवकों ने गोलीबारी की। जबाब में पुलिस ने भी एक राउंड फायरिंग की।

पत्‍थरबाजी में टूटा पुलिस जीप का शीशा। जागरण फोटो।

कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक को चाकू मार किया जख्मी

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचू बभनटोली में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक को चाकू मार जख्मी कर दिया गया। बताया गया कि गुरुवार की रात में हिसुआ पांचू बभनटोली निवासी बिंदेश्वरी सिंह का पुत्र सोनू कुमार अपने घर से मेला देखने जा रहा था। तभी अचानक कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसपर कुत्ते के मालिक के साथ सोनू की कहासुनी शुरु हो गई। इस दौरान कुत्ते के मालिक हिसुआ पांचू बभनटोली निवासी गौरव कुमार ने सोनू पर धारदार चाकू से बार कर दिया। जिसमें सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हिसुआ पीएचसी लाया गया। जिसके बाद उसे सघन चिकित्सा के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस संबंध में युवक के पिता बिंदेश्वरी सिंह ने हिसुआ थाना में एफआइआर दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया की दोनों पक्षों द्वारा एफआइआर दर्ज कराया गया है। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में से चार को जेल और जख्मी सोनू को पुलिस अभिरक्षा में सघन चिकित्सा के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी