भाजपा की वारिसलीगंज बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आवह्वान
वारसलीगंज मंडल की बैठक में नेताओं ने कहा कि भाजपा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। पार्टी के सभी मंडल मंच मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के कार्यसमिति को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों में यह बैठक आयोजित की जा रही है।
वारिसलीगंज (नवादा), संवाद सूत्र। स्थानीय नेशनल इंटर विद्यालय माफी, वारिसलीगंज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल, पूर्वी तथा पश्चिमी मंडलों के कार्यसमिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक अरुणा देवी, जिला प्रभारी अनिल स्वामी, जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल, मंच, मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के कार्यसमिति को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों में यह बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को एक्टिव एवं जागरूक होकर पंचायतीराज चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने में सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने पंचायत में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। साथ ही शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
2024 के लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत का दावा
विधायक अरुणा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार तथा बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना काल में गरीबों को जनवितरण के माध्यम से जो मुफ्त में अनाज मिल रहा है, इसके लिए विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र को लेकर काम कर रहे हैं। कहा गया की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पुन: एक बार नरेंद्र मोदी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन श्रीनिवास, भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार सोनू, नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंगल, पूर्वी प्रखंड मंडल अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद उर्फ बमबम, पश्चिमी प्रखंड मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार राउत, महामंत्री सुमन कुमार, श्रवण पांडे, नवीन कुमार, संजय कुमार विद्यार्थी तथा प्रखंड मंडल के उपाध्यक्ष संजीव कुमार,नरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्याम सुंदर सिंह, संजीव कुमार दीपू, रंजन कुमार, पूर्णेन्दु मिश्रा, कार्यानंद सिंह, अमित कुमार, मुन्ना सिंह, विधायक प्रतिनिधि राम सकल सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया देवी, मिथिलेश पासवान, भाजपा नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, बबलू शाही, रामबरन सिंह, मनोज सिंह, कंचन सिंह, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन बंका, सुबोध सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।