औरंगाबाद के रफीगंज पंचायत चुनाव में 23 में 20 मुखिया हारे, अब कर रहे हार का आकलन

औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड के पंचायत चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। यहां घोषित 23 पंचायतों 23 परिणाम में 20 मुखिया हार गए हैं। निवर्तमान तीन मुखिया ही अपना सीट बचा पाए हैं। 20 पंचायतों की बागडोर नए मुखिया के हाथों जनता ने सौंप दिया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:10 PM (IST)
औरंगाबाद के रफीगंज पंचायत चुनाव में 23 में 20 मुखिया हारे, अब कर रहे हार का आकलन
रफीगंज के 23 में से सिर्फ तीन मुखिया बचा पाएं पद, सांकेतिक तस्‍वीर।

रफीगंज (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड के पंचायत चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। यहां घोषित 23 पंचायतों  23 परिणाम में 20 मुखिया हार गए हैं। निवर्तमान तीन मुखिया ही अपना सीट बचा पाए हैं। 20 पंचायतों की बागडोर नए मुखिया के हाथों जनता ने सौंप दिया है। निवर्तमान जीतने वाले मुखिया में भेटनीयां पंचायत के रामजन्म यादव की पत्नी धर्मशीला देवी, बलीगांव पंचायत से स्व. सतेंद्र रविदास के पत्नी सरिता देवी, चरकावां  पंचायत से सेराज अंसारी एवं बघौरा पंचायत से अनुज सिंह की पत्नी गुडिय़ा देवी विजयी हुईं हैं।

पति की मौत के बाद पत्‍नी लड़ी और जीतीं

मुखिया रहते सत्येंद्र की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी चुनाव लड़ीं और जीत गईं। निर्वतमान मुखिया को हराकर नए जीते मुखिया में पौथु पंचायत के गोरेलाल शर्मा की पत्नी डिंपल कुमारी, ईटार पंचायत से को-आपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष संजय यादव की पत्नी पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विमला देवी, बौर पंचायत से विनय प्रसाद उर्फ मिंटू, लट्टा पंचायत से अकंचन देवी, पोगर पंचायत से शंकर दयाल यादव, कजपा पंचायत से श्रीकांत यादव की पत्नी ममता देवी, कोटवारा पंचायत से बिंदेश्वर यादव, भदवा से रामसेवक राम की पत्नी प्रमिला देवी, भदुकीकला पंचायत से बिरजा ठाकुर की पत्नी कलावती देवी, ढोसिला पंचायत से बिनोद राठौर की पत्नी गुडिय़ा देवी, केराप  पंचायत से राजेश पासवान की पत्नी कलावती देवी, चौबड़ा पंचायत से संजय कुमार, बलार पंचायत से अरुण पासवान, सिहुली पंचायत से युसूफ अली खान, अरथुआ पंचायत से बिदाई देवी, दुग्गुल पंचायत से नरेंद्र मिश्रा, गोरडिहा पंचायत से विजय सिंह, लोहरा पंचायत से मो. ईमरान की पत्नी तरनुम्म, चेंव पंचायत से जयनुल की पत्नी नुसरत जहां मुखिया बनी हैं।

चुनाव जीतने के बाद सभी मुखिया जी के समर्थकों  द्वारा अपने-अपने पंचायतों में विजय जुलूस निकाला गया। वहीं हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने उदासी का माहौल है। कौन वोट दिया और कौन नहीं दिया इसका आकलन करने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी