सितंबर महीन में भभुआ में हुई 100 मिलीमीटर बारिश, सबसे अधिक भगवानपुर प्रखंड में बरसे मेघ

बिहार के कैमूर जिले में सितंबर महीने में लगभग 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 11 प्रखंडों को मिलाकर कुल 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सेबसे ज्‍यादा बारिश भगवानपुर प्रखंड में हुई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:14 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 01:21 PM (IST)
सितंबर महीन में भभुआ में हुई 100 मिलीमीटर बारिश, सबसे अधिक भगवानपुर प्रखंड में बरसे मेघ
कैमूर के भगवानपुर प्रखंड में जमकर बरसे मेघ, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, संवाद सहयोगी।  सितंबर महीने में कैमूर जिले में अब तक लगभग 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 11 प्रखंडों को मिलाकर कुल 100 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें सबसे अधिक बारिश भगवानपुर प्रखंड में हुई है। उन्‍होंने कहा कि इस साल मानसून काफी मेहरबान रहा। पूरे मानसून के दौरान सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हुई है। सितंबर में भी जिले में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश होने की उम्‍मीद है।

बता दें कि सितंबर महीने में रिमझिम- बारिश व हल्की फुहार के साथ अच्‍छी बारिश हो रही है। दिन में कभी धूप तो कभी बारिश होने लग रही है। मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि बारिश बंद होते ही उमस भरी गर्मी परेशान करती है। बारिश के कारण किसान खुश हैं। बारिश से धान की फसल को फायदा भी हो रहा है। वर्तमान समय में किसान खाद लेकर खेतों में डलवा रहे हैं।

उधर, जिले के अधौरा प्रखंड में सोमवार की देर रात दीघार पंचायत के अमरहा गांव में एक महिला की आकाशीय विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गई। मृत महिला सीसवंति देवी  कर्मिका सिंह की पत्नी थी। जबकि घायल  महिला अमेरिका सिंह की पत्नी इमरती देवी हैं। उन्‍हें देर रात को परिजन सदर अस्पताल ले आए थे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस प्रखंड में सितंबर माह में इतनी हुई बारिश

प्रखंड का नाम    - एमएम में

अधौरा -    135

भभुआ -  96

भगवानपुर - 167

चैनपुर - 116

चांद -  128

दुर्गावती - 61

मोहनियां - 97

नुआंव - 32

रामगढ़ - 72

रामपुर - 97

पोखरा में स्नान करने गए वृद्ध की डूबने से मौत

जिले के रामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव से सटे दक्षिण पोखरे में स्नान करने गए वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। वे 90 वर्षीय रामगढ़ के कलुटी धोबी बताए जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त वृद्ध का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। बताया जाता है कि वृद्ध का पांव फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। जिस कारण उनकी डूबने से मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी