चौथे चरण के पंचायत चुनाव में अभ्यर्थियों पर चढ़ा भक्ति का रंग, सासाराम व तिलौथू में 20 अक्टूबर को होगा मतदान

सासाराम व तिलौथू प्रखंड में पंचायत चुनाव के चौथा चरण में 20 अक्टूबर मतदान होगा। प्रत्याशियों का उत्साह पूरे चरम पर है एक तो नवरात्र दूसरी ओर वोटरों के दिल को जीतने की बारी। एक साथ आए इन दोनों अवसर को कोई अभ्यर्थी छोडऩा नहीं चाह रहा है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 04:15 PM (IST)
चौथे चरण के पंचायत चुनाव में अभ्यर्थियों पर चढ़ा भक्ति का रंग, सासाराम व तिलौथू में 20 अक्टूबर को होगा मतदान
चौथे चरण का पंचायत चुनाव हुआ दिलचस्‍प, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम: रोहतास, जागरण संवाददाता। जिले में पंचायत चुनाव के तीन चरण बीत गए हैं। तीनों चरण का परिणाम भी आ गए हैं। पहले के तीनों चरणों में पंचायती राज व्यवस्था के 90 फीसद जनप्रतिनिधि पहली बार जीते हैं। चुनाव का अगला व चौथा चरण 20 अक्टूबर को होगा। जिसमें सासाराम व तिलौथू प्रखंड में मतदान होगा। प्रत्याशियों का उत्साह पूरे चरम पर है, एक तो नवरात्र तो दूसरी ओर वोटरों के दिल को जीतने की बारी। एक साथ आए इस दोनों अवसर को कोई अभ्यर्थी  छोडऩा नहीं चाह रहा है।

प्रत्याशी मंदिर व पूजा पंडाल से लेकर वोटरों के द्वार तक दस्तक दे रहे हैं। चुनाव सबसे अधिक दिलचस्प सासाराम प्रखंड में देखने को मिल रहा है। कारण कि प्रखंड के 19 में से आठ पंचायत उत्क्रमित नगर निगम सासाराम में शामिल हो गया है। शेष 11 पंचायत में इस बार चुनाव हो रहा है। कई प्रत्याशी के क्षेत्र बदल कर अपना किस्मत अजमाने से उस पंचायत में चुनाव महंगा हो गया है। कई प्रत्याशी चौथी बार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जिला प्रशासन भी चौथे चरण के चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की लगभग तैयारी पूरी कर ली है। दुर्गा पूजा छुट्टी बाद 16 अक्टूबर से तैयारियों को फाइनल टच देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रखंड के अन्य पंचायतों में जहां निवर्तमान वार्ड पार्षद घर-घर नल का जल तो मुखिया सोलर लाइट की बिजली गांव-गांव पहुंचाने की हवाला दे वोट मांग रहे हैं।

पंचायत चुनाव को ले नोखा में अब तक 715 ने किया नामांकन

रोहतास के नोखा पंचायत चुनाव को ले प्रखंड में अब तक 715 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। गहमागहमी के बीच छतौना पंचायत से मुखिया पद के लिए वीरेंद्र ङ्क्षसह ने नामांकन दाखिल किया।  सिसिरता से जयराम राम, सरिता देवी व ज्ञांति देवी, दक्षिणी बरांव से दशरथ चौधरी व महेंद्र साह, उतरी बरांव से रेखा देवी, पुष्पा देवी, फूलवंती देवी, शर्मिला देवी, अर्चना कुमारी, संध्या कुमारी, हिना देवी, चनकी शिला देवी, नीलम देवी, आशा देवी, धर्मपुरा से चंदन कुमार, डा. नुरुल हुडा, श्रीङ्क्षखडा से मनोरमा देवी, उर्मिला देवी, मौडीहां से धर्मशीला देवी, कुरी से दीनानाथ राय, जितेंद्र ङ्क्षसह, रंजन चौधरी, सोतवां से सरोज कुमार, नंदलाल राम, मनोज कुमार समेत अन्य ने नामांकन किया। पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, सरपंच के लिए 18, वार्ड सदस्य के लिए 110 व पंच के लिए 88 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक मुखिया पद के लिए कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

chat bot
आपका साथी