दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के खाते में अभय कुशवाहा ने दिए ढाई-ढाई हजार

जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:10 AM (IST)
दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के खाते में 
अभय कुशवाहा ने दिए ढाई-ढाई हजार
दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के खाते में अभय कुशवाहा ने दिए ढाई-ढाई हजार

गया । युवा जनता दल यू प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक ने कोरोना संकट को लेकर देश में फंसे टिकारी विधानसभा निवासी श्रमिकों, कामगारों की मदद की है। सोमवार को जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देश के कई हिस्सों में कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन की वजह से बिहार के बाहर काफी संख्या में श्रमिक, कामगार फंसे हुए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खाते पर ढाई-ढाई हजार रुपये की राशि भेजी है। विधायक ने कहा कि राकेश कुमार, पिता नरेश यादव, गांव मनियार बिगहा जो सूरत में फंसे हुए हैं उन्हें मदद दी गई है। बिरजू कुमार वर्मा निवासी सिंदुआरीय ये ओल्ड गोवा में हैं। विनोद विश्वकर्मा निवासी नेहुरा, पंचायत खजूरी, गुड़गाव में फंसे हैं। मो. आजाद आलम निवासी मखदुमपुर सूरत में फंसे हैं। मधेश कुमार निवासी नेहुरा, मनोज कुमार, राजेश रविदास निवासी बैंकठपुर सभी गुड़गाव में फंसे हैं। छोटेलाल पासवान बोकारो, कंचनपुर के विशुपत यादव बाड़मेर राजस्थान, आशीष कुमार लुधियाना, भोला कुमार उत्तर प्रदेश, मो. रिजवान राजस्थान, सौरभ कुमार गांव मानेसर, जय किशोर कुमार राजस्थान, निरजंन कुमार नई दिल्ली को सहायता दी गई है। विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि इनके अलावा देश के कई हिस्सों में फंसे लोगों की पहचान जारी है। यथासंभव हर किसी को मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी