रोहतास के शाहजुमा मोहल्ले में पुलिस पर पथराव मामले में 55 नामजद, सात सौ अज्ञात पर प्राथमिकी

स्थानीय नगर थाना के शाहजुमा मोहल्ले में रविवार की देर शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में 55 नामजद तथा 700 अज्ञात के विरुद्ध नगर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वहां बंधक बने लोगों को छुड़ाने गई थी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:13 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:13 AM (IST)
रोहतास के शाहजुमा मोहल्ले में पुलिस पर पथराव मामले में 55 नामजद, सात सौ अज्ञात पर प्राथमिकी
उपद्रव मामले की जांच में जुटी पुलिस। सांकेतिक तस्‍वीर

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। स्थानीय नगर थाना के शाहजुमा मोहल्ले में रविवार की देर शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में 55 नामजद तथा 700 अज्ञात के विरुद्ध नगर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने बताया की शाहजुमा मोहल्ला में बंधक बनाए गए मोहर्रम कमेटी के सदस्यों को छुड़ाने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया था। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिसमें एसआइ श्याम मोहन सिंह को गंभीर चोट आई थी। घटना के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहां की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने से थे नाराज 

बताया कि बारावफात को लेकर मस्जिद में बैठक कर रहे मोहर्रम कमेटी के सदस्यों को लगभग एक हजार से अधिक की संख्या में पहुंचे लोगों ने बंधक बना लिया था। पहुंचे लोग बारावफात का जुलूस निकालने को ले प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने से नाराज थे। इस घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस टीम पर भी उन्होंने पथराव शुरू कर दिया था। इस कारण वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही। वहां मौजूद लोगाें का कहना था कि उन्‍हें बरावफात का जुलूस निकालने की अनुमति मिले।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तर्ज पर मिले अनुमति

इसके पीछे तर्क था कि जब दुर्गा की प्र‍तिमा विसर्जन जुलूस की अनुमति दी गई तो उसी तर्ज पर उन्‍हें भी बारावफात को लेकर जुलूस निकालने की अनुमति मिलनी चाहिए। पथराव की इस घटना में एक एसआइ श्याम मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जैसे तैसे कमेटी के सदस्यों को उनके चंगुल से छुड़ाकर थाने लाई। घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस अब प्राथमिकी के आधार पर अभियुक्‍तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है1  

chat bot
आपका साथी