सासाराम में पानी भरे गड्ढे में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, दो बच्चों की मौत, चार बाराती घायल, गम में बदली खुशी

सासाराम में स्कॉर्पियो पलटने से दोनों बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को कोचस पीएससी में भर्ती कराया गया है। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पढ़िए खबर

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 02:16 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 02:16 PM (IST)
सासाराम में पानी भरे गड्ढे में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, दो बच्चों की मौत, चार बाराती घायल, गम में बदली खुशी
सासाराम में पानी भरे गड्ढे में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटने से दो बच्चों की मौत

 संवाद सूत्र दिनारा, रोहतास। भानस ओपी क्षेत्र डोइयां गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ 30 पर सोमवार को बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो वैन पानी से भरे गड्ढे में पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में कोचस थाना के सतसा निवासी चंदन चौधरी का आठ वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार एवं काराकाट थाना के पूरहरा निवासी अमृत कुमार उर्फ पप्पू कुमार की पुत्री शीलू कुमारी (14 वर्ष) शामिल हैं। बताया जाता है कि इस दौरान चार बाराती जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

लौटने के क्रम में  बारातियों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित

भानस ओपी प्रभारी उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि रूपी गांव से एक बारात पिठौरिया गई थी। सोमवार को बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान लौटने के क्रम में  बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई व अन्य जख्मी हैं।

घटना की पूरी जानकारी के लिए पुलिस टीम कोचस रवाना

बताया गया कि स्कॉर्पियो पलटने से दोनों बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को कोचस पीएससी में भर्ती कराया गया है। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। शेष का इलाज किया जा रहा है। घटना की पूरी जानकारी के लिए पुलिस टीम कोचस रवाना हो गई है।

chat bot
आपका साथी