रोहतास में फोरलेन पर फायरिंग कर बाइक सवार दंपती से अपराधियों ने लूट ली सोने की चेन, हो गए फरार

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो लूटेरे डेहरी की तरफ भाग निकले। एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को लूट की घटना मामले की सत्यापन करते हुए संलिप्त अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM (IST)
रोहतास में फोरलेन पर फायरिंग कर बाइक सवार दंपती से अपराधियों ने लूट ली सोने की चेन, हो गए फरार
फायरिंग के बाद दंपती से चेन लूट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव समीप फोरलेन एनएच दो पर एक बाइक सवार दंपती से बुधवार की दोपहर में हथियार का भय दिखा कर सोना की चेन लूट कर भाग निकले। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों द्वारा दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे बाइक सवार लूटेरों को देख कुछ लोगों हो-हल्ला मचाना शुरु किया तो दहशत फैलाने के उद्देश्य को फायरिंग कर भाग निकलें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती डेहरी से सासाराम की तरफ आ रहे थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी सासाराम स्थित किसी डाक्टर से इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात से लगाए अपराधियों ने लेरुआ पुल के पास बाइक सवार पति-पत्नी को पिस्तौल दिखा कर गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद औरंगाबाद जिला के नंदिआइन गांव निवासी बीपी सिंह की पत्नी प्रियंका के गले की सोने की चेन को छीन लिया।

पीड़ित के अनुसार लूटी गई सोने की चेन की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये की आसपास होगी। लूट की शिकार हुई महिला के पति बीपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो लूटेरे डेहरी की तरफ भाग निकले। एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को लूट की घटना मामले की सत्यापन करते हुए संलिप्त अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी