IN PICS, पंचायत मुखिया चुनाव 2021:गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद और कैमूर पंचायत चुनाव की देखें तस्‍वीरों में

गया के गुरारू व कोंच प्रखंड नवादा के अकबरपुर प्रखंड औरंगाबाद के रफीगंज सासाराम जिला के तिलौथू और सासाराम प्रखंड और कैमूर के चांद प्रखंड में वोट डाले रहे हैं। यहां देखिए पंचायत चुनाव की महत्‍वपूर्ण खबरें एक नजर में तस्‍वीरों के साथ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:46 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:11 PM (IST)
IN PICS, पंचायत मुखिया चुनाव 2021:गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद और कैमूर पंचायत चुनाव की देखें तस्‍वीरों में
सासाराम के आदर्श मतदान केंद्र धवडाड में वोट डालने को लगी कतार। जागरण फोटो।

गया/नवादा/सासाराम/औरंगाबाद/ भभुआ, ऑनलाइन डेस्‍क। बिहार में आज (20 अक्‍टूबर) को चौथे चरण का मतदान हो रहा है। बिहार के कई जिलों में हल्‍की बारिश हो रही है, बावजूद मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। पिछले तीन चरणों की तरह ही इस बार भी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। गांवों में लोकतंत्र यह तस्‍वीरें आहलादित कर रही हैं। आज गया के गुरारू व कोंच प्रखंड, नवादा के अकबरपुर प्रखंड, औरंगाबाद के रफीगंज, सासाराम जिला के तिलौथू और सासाराम प्रखंड और कैमूर के चांद प्रखंड में वोट डाले रहे हैं। यहां देखिए गया, नवादा, सासाराम, औरंगाबाद और कैमूर पंचायत चुनाव की खूबसूरत व उत्‍साहजनक तस्‍वीरें :

50 मिनट तक ईवीएम खराब रहा, इतने में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवादा के अकबरपुर प्रखंड के मलिकपुर नेमदारगंज स्थित बूथ संख्या 153 पर ईवीएम खराब रहने से 50 मिनट तक मतदान रोका गया। ईवीएम ठीक होने तक मतदाता धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

कैमूर के चांद प्रखंड में मतदान को वृद्धा को ठेले पर बैठाकर ले जाता स्‍वजन। जागरण फोटो।

गया के गुरारू में मतदान करने पहुंचा दिव्‍यांग मतदाता। जागरण फोटो।

गया जिले में पहले दो घण्टे में 13.5 फीसद हुई वोटिंग

गया जिले में आज चौथे चरण का पंचायत चुनाव दो प्रखंडों में हो रहा है। गुरुआ और कोंच प्रखंड में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है। इन दोनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 489 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच मतदान के पहले दो घंटे में 13.5 फीसद मतदान होने की खबर है। सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं की लंबी-लंबी कतार देखी जा रही है। महिलाएं पुरुषों से कहीं अधिक उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं। पंचायत चुनाव में अभी तक के सभी चरणों में महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से आगे रहा है।

गया गुरुआ प्रखंड के बरमा पंचायत के टड़वा गांव में हल्‍की बूंदाबांदी के बीच मतदान को लगी महिलाओं की कतार। जागरण फोटो।

chat bot
आपका साथी