Nawada: नेमदारगंज बाजार में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

मूर्ति टूटने की खबर गांव में पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक आसपास के अनुयायी भी मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 02:31 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 02:31 PM (IST)
Nawada: नेमदारगंज बाजार में असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
असामाजिक तत्‍वों के द्वारा खंडित की गई आंबेडकर की प्रतिमा। जागरण।

संवाद सहयोगी, अकबरपुर (नवादा)। थाना क्षेत्र के नेमदारगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में में लगी डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार की सुबह जब गांव के लोगों को इस बात का पता चला तो मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा होने लगा। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

माहौल की नाजकत को समझते हुए पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करवा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। तब जाकर कहीं मामला शांत हो सका। नेमदारगंज बाजार में गुरुवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख सन्न रह गए। शरारती तत्वों ने मूर्ति का सर तोड़कर धड़ से अलग कर दिया था।

मूर्ति टूटने की खबर गांव में पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों में आक्रोश बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तब तक आसपास के अनुयायी भी मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिए। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन से प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी रोहित कुमार, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।

तभी सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के रूप में रजौली अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही करवाने का आदेश दिया। तभी स्थानीय मुखिया उदय कुमार यादव एवं प्रशासन की मदद से खंडित प्रतिमा को सही करवाया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

ग्रामीणों की मांग थी कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

बता दें कि 3 वर्ष पूर्व भी यह प्रतिमा को खंडित किया गया था। तब भी अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन, आज तक उस मुकदमे के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी