गया के मंगलागौरी मंदिर में तैयारी पूरी, महानिशा पूजा आज

गया। महानिशा पूजा को लेकर शहर में स्थित मां मंगलागौरी मंदिर में विशेष तैयारी चल रही है। इस पूजा को विधिवत संपन्न किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:23 PM (IST)
गया के मंगलागौरी मंदिर में तैयारी पूरी, महानिशा पूजा आज
गया के मंगलागौरी मंदिर में तैयारी पूरी, महानिशा पूजा आज

गया। महानिशा पूजा को लेकर शहर में स्थित मां मंगलागौरी मंदिर में विशेष तैयारी चल रही है। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी प्रमोद गिरि ने कहा कि महानिशा पूजा महाअष्टमी तिथि यानी बुधवार को मध्यरात्री में होगी, जिसके लिए मंदिर को सजाया गया है। महानिशा पूजा मंदिर के पुरोहितों के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। मंगलागौरी मंदिर के अलावा मां बगलामुखी, मां दुखहरणी, मां संकटा एवं मां वागेश्वरी मंदिर में भी तैयारी जोरों चल रही है। मंदिर के गर्भगृह को तरह-तरह के फूलों से सजाया जाएगा। महानिशा पूजा कई घंटों तक चलेगा। पूजा को लेकर मंदिरों श्रद्धालु शाम से ही पहुंचने लगते है, जहां कई घंटों के इंतजार के बाद महानिशा पूजा प्रारंभ होती है। पट खुलते ही पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़़

टनकुप्पा। दुर्गा पूजा के सातवें दिन पूजा पंडालों में माता दुर्गा का प्रतिमा स्थापित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद पूजा पंडालों को आम श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिया गया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। प्रखंड के टनकुप्पा, चोवार, करियादपुर, जगरनाथपुर, बरतारा, बरसौना, भेटौरा आदि जगहों पर भव्य पूजा पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित किया गया है।

मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के डंगरा, इटमा, मुसैला, लखैयपुर, बुमुआर, अमांतरी, केवला बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि सभी जगह पूजा अर्चना की जा रही हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्ती भी कर रही हैं। बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ :

डुमरिया। प्रखंड के मंझौली बाजार, कोल्सैता, कतकीनिया, नारायणपुर एवं मानडर बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर काफी चहलकदमी है। लोग कपड़ा दुकान, श्रृंगार, आभूषण व किराना दुकानों से जरूरत के सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में चहल पहल बढ़ने से दुकानदारों में खुशी देखी जा रही है। जगह-जगह पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। दुर्गा पाठ और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया है। नवरात्र व्रत को लेकर फलों व सब्जियों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। गत वर्ष कोरोना को लेकर दुर्गापूजा का त्योहार सादगी से मनाया गया था। कहीं भी प्रतिमा स्थापित नहीं किया गया था। सार्वजनिक तौर पर भी धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन पर प्रतिबंध लगा था। इस बार सब कुछ सामान्य रहने से लोगों के साथ व्यवसायी भी प्रसन्न है।

chat bot
आपका साथी