कैमूर में पिछले साल की अपेक्षा जुलाई में कम बारिश से रोपनी का कार्य प्रभावित

इस बार जुलाई महीने में सामान्य बारिश की अपेक्षा काफी कम बारिश हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 05:14 PM (IST)
कैमूर में पिछले साल की अपेक्षा जुलाई में 
कम बारिश से रोपनी का कार्य प्रभावित
कैमूर में पिछले साल की अपेक्षा जुलाई में कम बारिश से रोपनी का कार्य प्रभावित

कैमूर। इस बार जुलाई महीने में सामान्य बारिश की अपेक्षा काफी कम बारिश हुई है। कम बारिश जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास दिला रही है तो किसानों को धान की रोपनी पर असर डाल रही है। जिससे रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल एक से 13 जुलाई के बीच 107.26 मिली मीटर बारिश हुई थी। लेकिन इस बार एक से 13 जुलाई के बीच मात्र 18.97 बारिश हुई है। जानकारी के मुताबिक जिले में 296.30 मिली मीटर बारिश सामान्य रूप से होनी चाहिए। कम बारिश के कारण नहरों में भी पानी कम आ रहा है। इस प्रकार कैमूर जिले में रोपनी का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। एक ओर आसमान में बादल में बिन बरसे ही चले जा रहे हैं तो दूसरी ओर गर्मी से लोग परेशान है। लोग मजबूरन डीजल पंप, सबमर्सिबल, व अन्य तकनीक से पानी खेतों तक पहुंचाकर धान की रोपनी कराने करा रहे है। जून महीने में मानसून सक्रिय होने के कारण बारिश अधिक हुई। जबकि मई महीने में ताउते तूफान तथा याश तूफान के कारण अधिक बारिश हुई। लेकिन जुलाई माह में बारिश की कमी ने किसानों को रूलाने लगा है। - पेट्रोल की बढ़ी दाम ने किसानों को रूलाया -

पेट्रोल व डीजल की बढ़ी दामों ने भी किसानों को खूब परेशान किया है। किसानों को डीजल की दाम बढ़ने से खेतों में पानी करने में असमर्थ है। इसके साथ खेतों की जोताई भी बढ़ गया है। ट्रैक्टर मालिक ने भी खेतों की जोताई दो हजार रूपए एकड़ कर दिया है। ऐसे में किसानों को खेती करने में काफी खर्च भी लग रहा है।

--------

बारिश का आंकड़ा - मिली मीटर में

प्रखंड - मई - जून - जुलाई

अधौरा - 146 - 509.2 -40.8

भभुआ - 130.6 - 478.4- 14.8

भगवानपुर - 141- 501.4 - 11.2

चैनपुर - 104 - 407- 14.8

चांद - 190.8- 384.8 -14.8

दुर्गावती - 186.7 - 375.4 - 5.4

कुदरा - 100.4 - 304 - 16

मोहनियां - 213.4 - 406.8 - 11.4

नुआंव - 141.6 - 233.4 - 12.8

रामगढ़ - 148.4 - 262.8 - 25.4

रामपुर - 53.6 - 519.6 - 41.2

chat bot
आपका साथी