Gaya: पटवा टोली में उद्यमी को हथियार दिखा मांगी दो लाख रंगदारी, अपराधी ऐसे आया पुलिस के शिकंजे में

उद्योग संचालक अमोद कुमार से हथियारबंद अपराधी रंगदारी मांगने पहुंचे। हथियार दिखाकर पैसा की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दिया। इसकी जानकारी आसपास के व्यवसायियों को मिली। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:54 PM (IST)
Gaya: पटवा टोली में उद्यमी को हथियार दिखा मांगी दो लाख रंगदारी, अपराधी ऐसे आया पुलिस के शिकंजे में
पटवा टोली बैजनाथ सहाय लेन में मार्च करती पुलिस। जागरण।

जागरण संवाददाता, मानपुर (गया)। गया जिले के बुनियादगंज थाना के पटवा टोली बैजनाथ सहाय लेन बरही बाबा के समीप उद्यमी को हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने दो लाख रंगदारी की मांग रविवार को किया। जो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसका फुटेज निकलकर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की पहल शुरू कर दी।

उद्योग संचालक अमोद कुमार से हथियारबंद अपराधी रंगदारी मांगने पहुंचे। हथियार दिखाकर पैसा की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दिया। इसकी जानकारी आसपास के व्यवसायियों को मिली। उक्त लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे। चारों ओर मुआयना किया। उसके बाद एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

उद्यमी से रंगदारी मांगने के पूर्व बैजनाथ सहाय लेन के समीप ही फल्गु किनारे एक व्‍यवसायी से हथियारबंद अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी। रकम नहीं देने पर मकान बनाने के काम पर रोक लगा दिया। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की गई। वहां से चलने के बाद एक महिला चाय बिक्रेता को हथियार दिखाकर पैसे छीन लिए। उक्त अपराधियों का तांडव पुलिस आने के पहुंचने तक चलता रहा।

पटवा टोली के लोगों का कहना है कि फल्गु किनारे मकान बनाने वाले सभी उघोग संचालकों से अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की जाती है। कई व्यवसायी रंगदारी की रकम अपराधियों को दिए भी। जिसके कारण मकान बनाने वाले तमाम लोगों से रंगदारी मांगी जाती है।

थाध्ययक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उघोग संचालक को हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने वाला एक आरोपित सीसीटीवी में देखा गया। बैजनाथ सहाय लेन का ही रहने वाला उक्त अपराधी धनराज पासवान को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी