दो साल पहले भागे प्रेमी जोड़े ने कर ली शादी, लौटे प्‍यार की निशानी के साथ, फिर भी लड़के को जाना पड़ा जेल

ताजा मामला गया में सामने आया। प्रेमी जोड़े को घर से भागे दो साल हो गया। जोड़े ने शादी कर ली। लड़का-लड़की पति-पत्‍नी की तरह जीवन काट रहे थे। उन्‍हें एक बच्‍चा भी हुआ। लेकिन लड़के के घरवालों ने जो मुकदमा कायम किया था वह चलता रहा।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:58 AM (IST)
दो साल पहले भागे प्रेमी जोड़े ने कर ली शादी, लौटे प्‍यार की निशानी के साथ, फिर भी लड़के को जाना पड़ा जेल
बच्‍चे का पिता बनने के बाद भी प्रेमी को जाना पड़ा जेल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। प्‍यार में दुश्‍वारियां ताउम्र रह जाती हैं। यही कारण होता है कि कई बार अनहोनी हो जाती है। मान-मनौव्‍वल में प्रेमी जोड़े पूरी जिंदगी भी निकाल दें पर सबको खुश नहीं कर पाते हैं। ऐसे अक्‍सर देखा गया है।

ताजा मामला गया में सामने आया। प्रेमी जोड़े को घर से भागे दो साल हो गया। जोड़े ने शादी कर ली। लड़का-लड़की पति-पत्‍नी की तरह जीवन काट रहे थे। उन्‍हें एक बच्‍चा भी हुआ। लेकिन, लड़के के घरवालों ने जो मुकदमा कायम किया था, वह चलता रहा। जिसका नतीजा लड़के को जेल जाना पड़ा।

थाना क्षेत्र के निगरी गांव से तीन जून 2019 से फरार प्रेमी-प्रेमिका बच्चा संग बुधवार की शाम थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। इस कांड के अनुसंधानकर्ता वरुण कुमार ने बताया कि लगभग 24 माह पहले प्रेमी उत्तम कुमार उर्फ गोलू अपने गांव की लड़की को लेकर फरार हो गया था। इन दोनों में लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घर से फरार होने पर लड़की के पिता ने थाना में उत्तम कुमार के अलावे लगभग आधा दर्जन लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया था। कांड के आइओ द्वारा लगातार लड़के के स्वजन पर दबाव बनाया गया। जिसके बाद प्रेमी उत्तम ने पुलिस से संपर्क साधा। तब तक उत्तम एक बच्चे का पिता बन चुका था। पुलिस के दबाव  के कारण बुधवार को प्रेमी उत्तम अपनी प्रेमिका और बच्चा के साथ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद प्रेमी को प्राथमिकी के मुख्य अभियुक्त होने के कारण पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वही प्रेमिका का गया न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया।

प्रेमिका द्वारा न्यायालय में अपने ससुराल में रहने की बात कही गयी और अपने प्रेमी को बेगुनाह बताया। प्रेमी द्वारा अपहरण करने या बहला फुसलाकर ले जाने की बात से साफ इंकार किया। पुलिस ने न्यायालय में 164 के बयान के आधार पर प्रेमिका को उसके बच्चे समेत उसके ससुराल पहुंचा दी।

chat bot
आपका साथी