गया में महाअभियान में जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

गया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मंगलवार को जिलेभर में आयोजित टीकाकरण महाअभियान में लोगों का खूब उत्साह दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:26 PM (IST)
गया में महाअभियान में जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
गया में महाअभियान में जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना टीका

गया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मंगलवार को जिलेभर में आयोजित टीकाकरण महाअभियान ने जिले को एक नई उपलब्धि हासिल करा दी। इस दौरान रिकार्ड तोड़ टीकाकरण हुआ है। जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार इस महाअभियान में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 8 जुलाई को करीब 39 हजार टीकाकरण का रिकार्ड था। इस महाअभियान में पूरे जिले में 1.15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम सवा सात बजे तक 77 हजार 162 के पोर्टल पर इंट्री हो चुकी थी। इंट्री का काम निरंतर जारी था। इधर, महाअभियान को सफल बनाने में डीआइओ डा. सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में डीआइओ कार्यालय व इनसे जुड़े सभी सहयोगी कर्मी पूरी तत्परता से लगे दिखे। महाअभियान में डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, केयर इंडिया, पाथ व दूसरे सहयोगी पार्टनर का पूरा सहयोग मिला। हरेक सत्र स्थलों पर दिखी लोगों की लंबी कतार, रहा उत्साह :

टीकाकरण का महाअभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। अनेक टीका सत्र स्थलों पर लोगों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। खिजरसराय, गुरुआ, मोहनपुर, फतेहपुर, जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं सभी में टीका लगवाने को लेकर उत्साह दिखा। सुबह 8 बजे से टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो गया था, जो शाम 4 बजे तक जारी रही। इस बीच जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, सिविल सर्जन डा. कमल किशोर राय व दूसरे अधिकारियों ने फील्ड में जाकर महाअभियान का जायजा लिया। पहले दो घंटे में 2243 लोगों ने लगवा लिया था टीका

जिले में टीकाकरण अभियान के पहले दो घंटे में 2243 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली थी। जिले का पहले दो घंटे का प्रतिशत 2 फीसद रहा। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया टीकाकरण का ग्राफ ऊंचाई चढ़ते गया। जिला स्वास्थ्य समिति के आंकड़ों के अनुसार शाम 7 बजे तक एक लाख से कुछ अधिक लोगों को टीका लगाने की सूचना मिली थी। सिविल सर्जन डा. कमल किशोर राय ने कहा कि साढ़े सात बजे तक पोर्टल पर इंट्री का काम जारी था। अंतिम परिणाम प्राप्त होना बाकी है।

घंटा दर घंटा टीकाकरण महाअभियान की स्थिति

समय- टीकाकरण

सुबह 8.15 बजे-41

सुबह 9:15 बजे-218

सुबह 10:15 बजे-2243

सुबह 11:15 बजे-5419

दोपहर 12:15 बजे-12487

दोपहर 1:15 बजे-19278

दोपहर 2:15 बजे-24727

दोपहर 3:15 बजे-35739

शाम 4:15 बजे-46664

शाम 5:15 बजे-56163

शाम 6.15 बजे- 67658

शाम 7:15 बजे-77162

नोट- पोर्टल पर अपलोड शाम सवा सात बजे तक के आंकड़े के अनुसार।

जिलाधिकारी ने टीकाकरण का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गया। टीकाकरण महाअभियान को लेकर •िालाधिकारी अभिषेक सिंह ने मानपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रसलपुर पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्र एवं बारागंधार पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन की उपलब्धता, कोरोना टीका के लिए ग्रामीणों की रुचि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि यदि वैक्सीन कम पड़ जाए, तो अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा •िाला अस्पताल से संपर्क स्थापित कर अतिरिक्त वैक्सीन मंगवाना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को बिना टीका लिए वापस न जाना पड़े। मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत सरकार भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की इस क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य पूरा हो गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि टीकाकरण कार्य पूरा हो जाए फिर भी निर्धारित समय तक टीकाकरण केंद्र पर रहना अनिवार्य है। निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी