गया में मुख्य सचिव ने कहा, आमजन को टीका लगवाने को करें प्रेरित

गया। प्रदेश के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने मंगलवार को गया पहुंच 28 अक्टूबर को होने जा रहे महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:04 PM (IST)
गया में मुख्य सचिव ने कहा, आमजन को टीका लगवाने को करें प्रेरित
गया में मुख्य सचिव ने कहा, आमजन को टीका लगवाने को करें प्रेरित

गया। प्रदेश के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने मंगलवार को गया पहुंच 28 अक्टूबर को होने जा रहे टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट में समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रेरित करें। बेलागंज व कोंच प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों को सख्त निर्देश देकर महाअभियान में 50 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल करने को कहा गया, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए चेताया। इससे पहले वह गया रेलवे जंक्शन, जयप्रकाश नारायण अस्पताल, जिला स्कूल स्थित नाइन टू नाइन टीकाकरण केंद्र के अलावा प्रभावती में पिक बूथ की व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने टीकाकरण अभियान को लेकर जानकारी दी। मगध मेडिकल अस्पताल में बन रहे क्रायोजेनिक लिक्विड प्लांट के बाकी बचे कार्य को नवंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। महिलाओं के लिए जिलेभर में बने 24 पिक बूथ : डीएम

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में 24 पिक बूथ बनाए गए हैं। जहां पर महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण की सुविधा है। अब तक जिले में 25 लाख 956 लोगों को टीका लगाया गया है। गया शहरी क्षेत्र में 114 प्रतिशत प्रथम डो•ा का टीका व 53 प्रतिशत द्वितीय डोज का टीका लगा है। बाराचट्टी, शेरघाटी व बोधगया की अच्छी प्रगति है। जिले में अब तक 23 लाख 33 हजार 813 लोगों की कोरोना जांच :

जेपीएन, प्रभावती अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी, शेरघाटी, सीएचसी बोधगया में आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। मगध मेडिकल में पीएसए प्लांट, 300 एलपीएम तथा 2500 एलपीएम बूस्टर के साथ लगाए गए हैं। अबतक 23 लाख 33 हजार 813 लोगों की कोरोना जांच की गई है। मुख्य सचिव ने बकरौर में आर्गेनिक खेती का लिया जायजा :

कलेक्ट्रेट से निकलने के बाद मुख्य सचिव बोधगया के बकरौर गए। यहां जापान की एक संस्था की मदद से चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नारी सशक्तीकरण, आर्गेनिक खेती एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। यहां टमाटर, साग, भिडी की आर्गेनिक खेती को देखा। मुख्य सचिव ने आइआइएम बोधगया का भी निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, एसएसपी आदित्य कुमार व दूसरे वरीय अफसर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी