Gaya: शिलान्‍यास के बाद जलमीनार को 'वनबास' 14 वर्षों तक रहा सूखा, नेताजी ने काटा फीता तो आने लगा पानी

जलमीनार का शिलान्यास पीएचडी मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा 2007 में किया गया था। ग्रामीण नल जल के पानी का 14 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। विधायक के प्रयास से जलमीनार का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया। इस जलमीनार से बथानी पंचायत के चार वार्ड में पानी मिलेगा।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:27 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:27 AM (IST)
Gaya: शिलान्‍यास के बाद जलमीनार को 'वनबास' 14 वर्षों तक रहा सूखा, नेताजी ने काटा फीता तो आने लगा पानी
जलमीनार का उद्घाटन करते अतरी विधायक अजय यादव। जागरण।

संवाद सूत्र, अतरी (गया)। गया जिले के नीमचक बथानी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने जलमीनार का उद्घाटन किया। साथ ही साथ पूर्व विधायक कुंती देवी के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया।

जलमीनार का शिलान्यास पीएचडी मंत्री प्रेम कुमार के द्वारा 2007 में किया गया था। ग्रामीण नल जल के पानी का 14 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। विधायक के प्रयास से जलमीनार का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया। इस जलमीनार से बथानी पंचायत के चार वार्ड के ग्रामीणों को जल मिलेगा। जलमीनार से आठ किलोमीटर तक पानी जायेगा, जो गरीब परिवार को लाभ मिलेगा।

विधायक ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में मोहड़ा, अतरी, खिजरसराय प्रखंड में कई ऐसे जल मीनार का शिलान्यास वर्षों पहले किया गया था। लेकिन आज तक चालू नहीं हुआ है। उसे भी जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। नल जल योजना पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के कमीशन के कारण कहीं भी सफल नहीं हो सका है। कहीं पाइप बिछा के छोड़ दिया गया है तो कहीं बोरिंग करके, तो कहीं सिर्फ मोटर लगाकर।

नल जल का पाइप तीन फीट गहराई करके लगाना था। लेकिन, तीन फीट गहराई शायद ही कहीं पे मिलेगा। पीएचडी अभियंता प्रभात कुमार व ठेकेदार नंदकिशोर यादव ने बताया कि एक करोड़ 40 लाख रुपया की लागत से जल मीनार का विस्तारिक कार्य किया गया है। पांच वर्ष तक रिपेरिंग कार्य भी किया जाएगा।

विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर अपील किया कि कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस मौके पर बथानी पंचायत के मुखिया बैजनती देवी, तेलारी पंचायत के मुखिया अर्चना सिन्हा, बथानी प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रजापत, जयप्रकाश यादव, अतरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, कारू यादव, नंद किशोर यादव, खिजरसराय प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, सत्येंद्र यादव, लल्लू खान के साथ कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी