नवादा में दरवाजा बंद कर सोने के लिए विवाद में भतीजे ने चाचा को मार दी गोली, पास में खेल रहा बालक भी जख्मी, पीएमसीएच रेफर

सभी परिवार एक साथ रहते हैं। गुरुवार की रात भतीजा घर का दरवाजा खोल कर सो रहा था। उसे दरवाजा बंद कर सोने के लिए कहा गया। जिसपर वह रात में उलझ गया और सुबह के बाद उसने गोली चला दी।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:16 PM (IST)
नवादा में दरवाजा बंद कर सोने के लिए विवाद में भतीजे ने चाचा को मार दी गोली, पास में खेल रहा बालक भी जख्मी, पीएमसीएच रेफर
घायल योगेंद्र से घटना की जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी

 संवाद सहयोगी, नवादा : कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के कादिरगंज बाजार में शुक्रवार को भतीजा नीतीश कुमार ने अपने चाचा योगेंद्र चौधरी को गोली मार दी। गोली चाचा के सीने को पार करते हुए पास में खेल रहे एक बालक विकास कुमार को भी जा लगी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बालक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रात में घर का दरवाजा बंद कर सोने को लेकर विवाद हुआ था। घायल योगेंद्र ने बताया कि सभी परिवार एक साथ रहते हैं। गुरुवार की रात भतीजा घर का दरवाजा खोल कर सो रहा था। उसे दरवाजा बंद कर सोने के लिए कहा गया। जिसपर वह रात में उलझ गया। 

घायल विकास कुमार

सुबह में हुई पंचायत, दोपहर में चला दी गोली

घायल ने बताया कि रात में उत्पन्न विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह भी कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। भतीजे ने निर्णय लिया कि वह किराए के मकान में रहेगा। वह घर खाली भी करने लगा। अचानक दोपहर को पिस्टल लेकर पहुंचा और उनपर गोली चला दी। गोली सीने में दाहिने तरफ लगकर पार कर गया। वही गोली पास में खेल रहे संतोष चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को भी सीने में जा लगी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। गोली मारने के बाद भतीजा फरार हो गया। घायल ने बताया कि गोली मारने वाले भतीजा का एक भाई मुंबई पर रहता है। उसके उकसावे पर ही गोली चलाई गई। 

गोली चलते ही मच गई अफरातफरी

- गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां अफरातफरी मच गई। कुछ पल के लिए लोग आवाक रह गए। तत्काल कादिरगंज ओपी प्रभारी को घटना की सूचना दी गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी बालक को रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार वहां पहुंचे और तहकीकात की। वहीं नगर थानाध्यक्ष नरोत्तम ने भी सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

कहते हैं ओपी प्रभारी

- कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घायल से बयान लिया गया है। एक ही गोली लगने से दोनों जख्मी हुए हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी