Bihar Panchayat Chunav Result 2021: औरंगाबाद में अलावती मुखिया बनी, केदार रजक दोबारा जीते

औरंगाबाद के विभिन्न पंचायतों में हो रहे पंचायत चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। जम्होर में अलावती देवी मुखिया बनी हैं। निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र चौथे स्थान पर रहे। वही खैरा मिर्जा से केदार रजक दोबारा मुखिया चुने गए हैं । पोइयां पंचायत से शिव कुमार सिंह मुखिया चुने गए हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:38 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:38 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav Result 2021: औरंगाबाद में अलावती मुखिया बनी, केदार रजक दोबारा जीते
औरंगाबाद के विभिन्न पंचायतों में हुए चुनाव का आया रिजल्ट

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : जम्होर पंचायत का ताज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की  पत्नी अलावती देवी के सर सजा है। अलावती यहां से मुखिया में विजयी हुईं हैं। अलावती को 1457 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर पैक्स अध्यक्ष बिनोद मेहता रहे। बिनोद को 841 मत मिला है। निर्वतमान मुखिया सुरेंद्र प्रसाद 636 मत लाकर चौथे स्थान पर रहे। यहां कुल पांच प्रत्याशी थे। अजीत कुमार सिंह को 639 एवं औरंगाबाद ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद को 475 मत मिले हैं। बताया जाता है कि संजय निवर्तमान मुखिया सुरेंद्र के भतीजा हैं। चाचा-भतीजा में चौथे व पांचवें नंबर के लिए संघर्ष रहा।

खैरा मिर्जा में केदार रजक 1397 मत लाकर दोबारा विजेता घोषित

खैरा मिर्जा पंचायत में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यहां से केदार रजक 1397 मत लाकर दोबारा विजेता घोषित हुए हैं। केदार रजक की जीत की खबर जैसे ही इनके सपोर्टर को मिली वह खुशी से झूम उठे।वहां का माहौल तुरंत उत्सव में बदल गया सारे सपोर्टर एक दूसरे को मिठाई खिलाने लगे। बता दें कि केदार ने उदय रजक को पराजित किया है। उदय रजक को कुल  1203 मत मिले। यहां से चुनाव लड़ रहे राजू आशीष पासवान को 742 एवं वीरेंद्र कुमार 506 मत मिले। इस पंचायत से कुल सात प्रत्याशी मैदान में डटे थे। 

पोइवां पंचायत से शिवकुमार सिंह हुए विजयी

पोइवां पंचायत से शिवकुमार सिंह चुनाव जीते हैं। शिवकुमार को 2521 एवं निवर्तमान मुखिया रंजन कुमार उर्फ बाबू को 1576 मत मिले हैं। शिवकुमार सिंह की जीत की सूचना जैसे ही उनके समर्थकों को मिली वह खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाइयां देने लगे। इसके बाद एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद समर्थक इस सूचना को तुरंत मोबाइल से अपने अपने स्वजनों को देने लगे। यहां से कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। 624 मत लाकर निरंजन तीसरे स्थान पर रहे। उमेश साव को 616 मत से संतोष करना पड़ा। पोईवां पंचायत हमेशा सुर्खियों में रहता है। यह सीट अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

chat bot
आपका साथी