औरंगाबाद में अज्ञात वाहन से कुचलकर दादी की मौत, पोती जख्‍मी, मुआवजे के लिए लोगों ने किया जाम

औरंगाबाद के दाउदनगर-पटना एनएच 139 पर लगातार दूसरे दिन हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन से कुचलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। उसकी पोती गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद लोगों ने एनएच को जाम कर दिया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 11:15 AM (IST)
औरंगाबाद में अज्ञात वाहन से कुचलकर दादी की मौत, पोती जख्‍मी, मुआवजे के लिए लोगों ने किया जाम
मुआवजा के लिए दाउदनगर-पटना मार्ग को जाम करते लोग। जागरण

दाउदनगर (औरंगाबाद), संवाद सहयोगी । दाऊदनगर-पटना रोड में हादसे का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार दूसरे दिन हुई दुर्घटना में एक वृद्धा की मौत हो गई। मकबूलपुर बड़का बिगहा के पास हादसा हुआ। घटना के बाद से लोगों ने एनएच 139 को जाम कर रखा है। वे मुआवजा दिए जाने की मांंग कर रहे हैं। मृतका की पहचान 60 वर्षीय बिगन कुंवर के रूप में की गई है। इससे एक दिन पहले केरा के पास अज्ञात वाहन की चपेअ में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। 

शादी से लौटते समय हुआ हादसा 

बीगन कुंवर अपनी पोती नंदनी कुमारी के साथ औरंगाबाद में किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं।सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी सवारी वाहन से वे घटनास्थल के पास दादी-पोती अपने घर जाने के लिए उतरी थी। जैसे ही वह बड़का बीघा गांव जाने वाले हाइवे से सटे मोड़ पर पहुंची कि किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। नंदनी कुमारी घायल हो गई।  उसका इलाज किसी निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।  घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम और अंचल अधिकारी स्नेहलता देवी उपस्थित हैं। जाम करने वाले ग्रामीणों को समझाकर रास्ता चालू करवाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

एक दिन पहले भी अज्ञात वाहन ने ली थी दो की जान 

मालूम हो कि दाउदनगर -पटना नेशनल हाईवे 139 पर बुधवार को बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई थी। अरवल मेहंदिया थाना के पहलेजा जयपुर निवासी रजनीश कुमार और नीतीश कुमार बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कुचल गए और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण नंदन पांडे के पुत्र रजनीश की उम्र करीब 26 वर्ष और राम किशोर पांडे के पुत्र नीतीश कुमार की उम्र करीब 23 वर्ष थी। 

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से चाचा की मौत, भतीजा जख्‍मी, औरंंगाबाद के ओबरा की घटना

chat bot
आपका साथी