Aurangabad Crime: बिहार के औरंगाबाद में पीट-पीटकर दो की हत्‍या, तीन घंटे में हुई दूसरी वारदात

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अलग-अलग घटनाओं में पीट-पीटकर दो की हत्‍या कर दी गई। मृतकों में धेवही गांव में एक वृद्ध जबकि ठाकुर बिगहा का युवक शामिल है। एक घटना में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:28 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:14 PM (IST)
Aurangabad Crime: बिहार के औरंगाबाद में पीट-पीटकर दो की हत्‍या, तीन घंटे में हुई दूसरी वारदात
घटना के बाद धेवही गांव में लगी लोगों की भीड़। जागरण

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तीन घंटे के अंतराल पर दो की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस अब एक मामले की तफ्तीश कर रही थी इसी बीच दूसरी घटना भी हो गई। धेवही गांव में पारिवारिक विवाद में 61 वर्षीय रामसिंहासन यादव की तो ठाकुर बिगहा में 40 वर्षीय अरुण महतो की हत्‍या की गई है। एक ही थाना क्षेत्र में हुई दो घटनाओं से सनसनी फैल गई है।

धेवही गांव निवासी राम सिंहासन यादव की हत्‍या का आरोप बड़े बेटे, उसकी पत्‍नी और ससुर पर लगाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। राम सिंहासन खेतीबाड़ी करते थे। परिवार में विवाद चल रहा था। इसी क्रम में गुरुवार सुबह यह घटना हुई। छोटे पुत्र चंदन सिंह ने अपने बड़े भाई जयराम सिंह, उसकी पत्‍नी और ससुर पर हत्‍या का आरोप लगाया है। कहा है कि इन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उनकी हत्‍या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद आक्रोशित हैं ग्रामीण

बताया जाता है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो तीनों आरोपित ग्रामीणों के गुस्‍से का शिकार हो सकते थे। ग्रामीणों ने उन्‍हें कब्‍जे में लेने का प्रयास किया था। लेकिन ऐन वक्‍त पर पुलिस पहुंच गई। तीनों को अभिरक्षा में लेकर दाउदनगर थाने भेजा गया। घटनास्‍थल पर थाने के एसआइ अंजनी कुमार सिंह, मो अरमान एवं अमरेंद्र पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं। समेत अन्य पुलिस बल उपस्थित हैं।

किसान के चेहरे को किया क्षतविक्षत

उधर सुबह करीब सात बजे खेत गए ठाकुर बिगहा निवासी अरुण महतो की ठाकुर बीघा बधार में पीटकर हत्‍या कर दी गई। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। सिपाही महतो के पुत्रअरुण महतो कुदाल लेकर खेत गए थे। इसी बीच उनकी हत्‍या की गई। पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह, एसआई अमरेंद्र कुमार एवं अन्य मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण यहां इकट्ठा हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी