Bihar panchayat chunav 2021: औरंगाबाद में पंचायत समिति सदस्यों का परिणाम आते ही बधाइयों का तांता, देखें पूरी लिस्ट

पोइवां पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता देवी परसडीह से पूर्व प्रमुख ज्ञांति देवी खैराङ्क्षबद से पूर्व उपप्रमुख बादशाह यादव लोजपा के अजय पासवान ने इब्राहिमपुर से मारी बाजी। देखें औरों की भी लिस्ट

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:39 PM (IST)
Bihar panchayat chunav 2021: औरंगाबाद में पंचायत समिति सदस्यों का परिणाम आते ही बधाइयों का तांता, देखें पूरी लिस्ट
औरंगाबाद के विभिन्न पंचायतों में हुए चुनाव में पंचायत समिति सदस्यों का आया परिणाम

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : पंचायत समिति सदस्य का परिणाम आते हीं प्रमुख पद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। पंसस की मतगणना देर शाम तक चली जिस कारण कुछ परिणाम देर से आए। पोइवां पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता देवी विजयी घोषित हुईं हैं। अनीता को 3504 मत मिले हैं। अनीता 2524 मत से जीत हासिल कर पोइवां की पंचायत समिति सदस्य बनीं हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी किरण देवी को 980 मत मिले हैं। जीत के बाद अनीता ने कहा कि पंचायत की जनता ने उनपर दुबारा भरोसा किया है।

परसडीह पंचायत से पूर्व प्रमुख ज्ञांति देवी जीतीं चुनाव 

परसडीह पंचायत से पूर्व प्रमुख ज्ञांति देवी चुनाव जीत गईं हैं। औरंगाबाद प्रखंड प्रमुख का पद 20 वर्षों से इनके स्वजन ही जीतते आ रहे हैं। कभी स्वयं प्रमुख बनतीं हैं तो कभी इनके पति दिलीप कुमार। जीत के बाद ज्ञांति ने कहा कि जनता का विश्वास हमेशा मेरे परिवार के साथ रहा है। 20 वर्षों से हमें सेवा करने का मौका मिल रहा है। ज्ञांति को 2005 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर कामता पासवान रहे हैं जिन्हें 1034 मत मिला है। 

खैरा से बादशाह यादव, पंडरावां से सरिता देवी, कर्मा भगवान से राणा प्रताप सिंह जीते

उपप्रमुख बादशाह यादव भी खैरा पंचायत से पंचायत समिति का चुनाव जीत गए हैं। पडऱावां पंचायत से पंचायत समिति के लिए सरिता देवी विजयी हुईं हैं। इस पंचायत के दूसरी सीट से अभिषेक कुमार विजयी हुए हैं। कर्मा भगवान पंचायत से राणा प्रताप सिंह दोबारा चुनाव जीत गए हैं। राणा ने सोनू यादव को पराजित किया है। इस पंचायत के दूसरी सीट से सुनील पासवान विजेता घोषित हुए हैं। परसडीह पंचायत के एक अन्य सीट से पानपती देवी विजेता घोषित हुईं हैं। पानपती को 1048 एवं दूसरे स्थान पर रहे ममता को 572 मत मिले हैं।

फेसर से संजीत कुमार एवं मुकेश कुमार विजेता, यहां पंसस की दो सीटें

फेसर से संजीत कुमार एवं मुकेश कुमार विजेता बने हैं। इस पंचायत में पंसस की दो सीटें थी। नौगढ़ से पंचायत समिति में सुमन देवी विजेता बनीं हैं। सुमन को 1302 एवं दूसरे स्थान पर रहीं बबीता देवी को 1129 मत मिले हैं। इब्राहिमपुर पंचायत से लोजपा नेता अजय पासवान ने जीत हासिल किया है। बेला पंचायत से पंसस के लिए पूजा कुमारी विजेता बनीं हैं। 

chat bot
आपका साथी