बिहार पंचायत चुनाव को औरंगाबाद में महत्‍वपूर्ण बैठक, निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दी गई जरूरी जानकारी

बिहार पंचायत चुनाव 2021 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। पारदर्शी स्वच्छ एवं सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए यह बैठक की गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:53 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:21 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव को औरंगाबाद में महत्‍वपूर्ण बैठक, निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दी गई जरूरी जानकारी
अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, सांकेतिक तस्‍वीर ।

दाउदनगर (औरंगाबाद), संवाद सहयोगी। बिहार पंचायत चुनाव 2021 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। पारदर्शी, स्वच्छ एवं सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए यह बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल के सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी शामिल हुए। दाउदनगर अनुमंडल एवं अनुमंडल स्तरीय नामनिर्देशन कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को नाम निर्देशन प्रक्रिया एवं निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा दी गई।

नाम निर्देशन प्रक्रिया के बारे में बताया गया कि प्रपत्र पांच में जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत जिला पदाधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन किए जाने के अगले दिन से सातवें दिन तक नाम निर्देशन प्रपत्र छह में दाखिल किया जाता है। प्रपत्र छह के साथ अनुसूची-1, अनुसूचि-2, अनुसूचि-3, अनुसूचि- 3 क एवं अनुसूचि -3 ख, नाजिर रसीद चालान की प्रति एवं जाति आरक्षित श्रेणी के लिए आदि संलग्न कर देनी है। इसके बाद संवीक्षा, नाम वापसी एवं निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रतीक आवंटन की जानकारी दी गई।  प्रशिक्षण के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारी कर्मी का मूल्यांकन लिखित रूप में लिया गया।

सभी नाम निर्देशन केंद्रों पर आम नागरिक एवं अभ्यर्थी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान करने हेतु सभी निर्वाचित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को अपने प्रखंड मुख्यालय में आवासन रखने तथा समय-समय पर अपने कोषांगों के कर्मियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया। सभी निर्वाची पदाधिकारी अपने सहायक निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कोषांगों के पदाधिकारी, कर्मी के साथ समय समय पर बैठक का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराते रहेंगे। सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अपने कोषांगों के अतिरिक्त सभी कोषांगों से समन्वय स्थापित कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों एवं पत्रों से अवगत कराएंगे। प्रशिक्षण में दाउदनगर अनुमंडल के सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अनुमंडल निर्वाचन कोषांग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी