डालमियानगर से गुमशुदा नाबालिग लड़की के मामले में मिले अहम सुराग, पुलिस टीम कानपुर रवाना

डालमियानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की गुमशुदगी मामले में एक महिला समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद कड़ी पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके बाद रविवार को पुलिस की एक टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:43 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:54 AM (IST)
डालमियानगर से गुमशुदा नाबालिग लड़की के मामले में मिले अहम सुराग, पुलिस टीम कानपुर रवाना
लड़की ने मां को फाेन कर कहा था, मां बचा लो, सांकेतिक तस्‍वीर।

डेहरी ऑन सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। डालमियानगर पुलिस ने नाबालिग लड़की गुमशुदगी मामले में एक महिला समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद कड़ी पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके बाद रविवार को पुलिस की एक टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई।  

बेटी ने मां को फोन कर बताई थी अपहरण की बात

 न्यू गंगौली वार्ड संख्या एक निवासी बच्ची गत छह अप्रैल से लापता हुई थी। जिसके बाद मां-बाप डालमियानगर थाना में में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह चार अप्रैल को  अपने मायके गई थी। घर में नाबालिग बेटी व दो छोटे बच्चे थे। जब वह छह अप्रैल को मायके से घर लौटी तो बेटी नहीं थी। आठ अप्रैल को लगभग छह बजे उनके मोबाइल पर 6207186640 पर बेटी ने फोन किया कि मां मुझे जल्दी ले चलो एक अज्ञात महिला ने मुझे लेकर आ गई है, इतना कहते ही फोन कट गया। जिसके बाद 10 अप्रैल को लिखित आवेदन दिया था।

लोगों की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

स्थानीय निवासियों ने शक के आधार पर एक महिला को धर दबोचा। लोगों की सूचना पर पुलिस ने गांव विश्रामपुर थाना रेहला गढ़वा झारखंड निवासी  पानपति देवी और विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे वर्तमान में अमरातालाब में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।

वही गिरफ्तार महिला पानपति देवी ने बताया कि उसकी बेटी गुडिय़ा के साथ अपहृत भेज दी है। वहीं वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश के बाद टीम का गठन कर एसआई सुभाष कुमार सिंह, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी पानपति देवी की निशानदेही पर पुलिस कानपुर के लिए रवाना हो गई है।

chat bot
आपका साथी