लॉकडाउन का असर: कई दिनों बाद कैमूर में केवल एक की मौत, 1757 की जांच में 48 मिले संक्रमित

कैमूर में कोरोना से एक की मौत हो गई जबकि 1757 की जांच में 48 पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में जिले में 419 मामले एक्टिव हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 3828 पहुंच गई है। वहीं 3396 स्वस्थ हो गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 01:16 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:16 PM (IST)
लॉकडाउन का असर: कई दिनों बाद कैमूर में केवल एक की मौत, 1757 की जांच में 48 मिले संक्रमित
लॉकडाउन में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

भभुआ (कैमूर), जागरण संवाददाता।  कैमूर जिले में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार (Speed of Corona Infection)  कुछ कम होती दिख रही है। काफी दिनों बाद कैमूर जिले में महज एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा अधिक लोगों की हुई जांच में कम पॉजिटिव मिलने से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। सबसे बड़ी राहत की बात है कि जिले में रिकवरी की दर भी बढ़ रही है।

24 घंंटे में 88 ने कोरोना को दी मात  

जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर एक संक्रमित की मौत कोरोना से हुई है। इस तरह अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। जबकि 1757 लोगों की हुई जांच में 48 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3828 पहुंच गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 3396 हो गई है। पिछले 24 घंटा में 88 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी की दर 88.71 प्रतिशत है। जिले में अब तक 576975 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। जबकि अभी जिले में 419 मरीज एक्टिव हैं।

एक लाख 17 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्‍सीन 

जिले में अब तक कुल 117268 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधौरा में 0, भभुआ में 169, भगवानपुर में 58, चैनपुर में 24, चांद में 35, दुर्गावती में 36, कुदरा में 13, मोहनियां में 29, नुआंव में 3, रामगढ़ में 24 और रामपुर में 18 एक्टिव मामले हैं। इसके अलावा 10 वैसे एक्टिव मामले हैं जो अन्य जिले के हैं। जबकि अधौरा में 3323, भभुआ में 21825, भगवानपुर में 7710, चैनपुर में 10776, चांद में 11889, दुर्गावती में 10185, कुदरा में 12244, मोहनियां में 13412, नुआंव में 9065, रामगढ़ में 10650 और रामपुर में 6189 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी