थाई व चाइनीज भाषा की पढ़ाई के साथ आइआइटीएम की शुरुआत

बोधगया इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट खुल गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:37 AM (IST)
थाई व चाइनीज भाषा की पढ़ाई के साथ आइआइटीएम की शुरुआत
थाई व चाइनीज भाषा की पढ़ाई के साथ आइआइटीएम की शुरुआत

जागरण संवाददाता, बोधगया : बोधगया इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (आइआइटीएम) की शुरुआत शनिवार को चाईनीज व थाई भाषा की पढ़ाई के साथ की गई। केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा, प्रधान सचिव पर्यटन रवि परमार, पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण व संस्थान के निदेशक प्रो. एसके लंका ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। सचिव रश्मि वर्मा ने कहा कि बोधगया में इस संस्थान को 2016-17 शैक्षणिक सत्र में ही शुरू होना था। इसलिए पाठ्यक्रम को शॉर्ट करने की पहल हो रही है। संस्थान के भवन निर्माण पर केंद्र सरकार द्वारा 14 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। संस्थान का निजी भवन मविवि के समीप बनेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल संस्थान का संचालन राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान के खाली पड़े भवन में किया जाएगा। इसमें पहले आइआइएचएम संचालित था। संस्थान में एमबीए इन टूरिज्म पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए 60 सीटें आवंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र में मजबूती मिलेगी और लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। यह बिहार का पहला संस्थान है। आगे अन्य भाषाओं की पढ़ाई इसी संस्थान में होगी।

chat bot
आपका साथी